Pregnancy overthinking silent pressure
Pregnancy overthinking silent pressure

कुछ नए अनुभव जो हर गर्भवती महिला में होते हैं अलग अलग, जानें क्या हैं इनके कारण

हॉर्मोनल परिवर्तन, शारीरिक विकास, और मनोवैज्ञानिक दबाव महिलाओं के शरीर पर गहरे प्रभाव डालते हैं। हालांकि ये बदलाव कभी-कभी असहज और अजीब लग सकते हैं, लेकिन ये गर्भावस्था के सामान्य लक्षण है।

Weird Experiences in Pregnancy: गर्भावस्था परिवर्तनशील और अद्वितीय अनुभव है, जिसमें महिलाएं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई बदलावों से गुजरती हैं। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ता है। ये बदलाव और अनुभव हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कई सामान्य बातें हैं जो गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करती हैं। गर्भावस्था के दौरान होने वाले ये अजीब अनुभव शारीरिक और मानसिक बदलावों का परिणाम हैं। हॉर्मोनल परिवर्तन, शारीरिक विकास, और मनोवैज्ञानिक दबाव महिलाओं के शरीर पर गहरे प्रभाव डालते हैं। हालांकि ये बदलाव कभी-कभी असहज और अजीब लग सकते हैं, लेकिन ये गर्भावस्था के सामान्य लक्षण है। इन परिवर्तनों को समझना और सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

आइए जानते हैं कुछ अजीब चीजें जो गर्भवस्था के दौरान महिलाओं के साथ होती हैं और क्यों ऐसा होता है।

गर्भवस्था के दौरान महिलाओं की सूंघने की क्षमता बहुत बढ़ जाती है। वे सामान्य तौर पर मौजूद सुगंध को भी बहुत तीव्रता से महसूस करती हैं, जो पहले उनके लिए सामान्य थीं। कुछ महिलाएं खाने के सामान्य मसालेदार और ताजे खाने की सुगंध से भी नफरत करने लगती हैं। यह हॉर्मोनल बदलावों की वजह से होता है।

गर्भवती महिला को अचानक वजन बढ़ने या घटने का अनुभव हो सकता है। कभी-कभी यह वजन बढ़ने के बजाय सूजन के कारण होता है, जो शरीर में तरल की अधिकता से होता है। गर्भावस्था के में शरीर में अतिरिक्त रक्त, तरल पदार्थ और वसा जमा होने लगता है।

गर्भवती महिलाओं को अचानक कुछ अजीब खाने की इच्छा हो सकती है, जैसे चॉकलेट के साथ नमकीन चीजें या कच्ची चीजें। कभी-कभी, वे सामान्य खाद्य पदार्थों से भी नफरत करने लगती हैं, जिन्हें वे पहले पसंद करती थीं।

महिलाओं को अधिक थकान का अनुभव हो सकता है। वे लगातार थकी हुई महसूस करती हैं, भले ही उन्होंने आराम किया हो। साथ ही, उन्हें रात में नींद में भी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था में बढ़ी हुई ब्लड सप्लाई और शरीर में हो रहे बदलावों के कारण महिलाओं का शरीर ज्यादा मेहनत करता है, जिससे थकान होने लगती है।

गर्भवती महिलाओं के मूड में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वे अचानक खुश या दुखी महसूस कर सकती हैं और कभी-कभी बिना किसी कारण के चिड़चिड़ी हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोनल बदलाव दिमाग पर असर डालते हैं।

गर्भवती महिलाएं अक्सर अजीब, डरावने या इमोशनल सपने देखती हैं। ये सपने उनके मन में पनप रहे डर, परेशानी और चिंता से जुड़े होते हैं। गर्भावस्था के दौरान शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

गर्भावस्था के दौरान त्वचा में भी बदलाव आते हैं, जैसे कि एक्ने, जलन, या चकत्ते। त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स का भी बढ़ना सामान्य है। हॉर्मोनल बदलाव और त्वचा में पानी की कमी या शरीर में तेल की मात्रा बढ़ने से ऐसा होने लगता है।

गर्भवती महिलाओं को अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव होता है। यह तब होता है जब उनके शरीर में तरल पदार्थ का स्तर बदलता है या जब वे थकावट या तनाव महसूस करती हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...