Makhana With Milk: दूध और मखाना, दोनों सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर, लोग इन दोनों का अलग-अलग सेवन करते हैं। लेकिन दूध में मखाना मिलाकर खाने से सेहत को दोगुना लाभ मिल सकता है। मखाना में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फैट और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध में मखाना भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपको इन दोनों के सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। दूध में मखाना मिलाकर खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं दूध में मखाना मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं-
Also read: वेट लॉस करना है तो ट्राय करें ये 5 मखाना रेसिपी: Makhana Recipes
Makhana With Milk:एनर्जी बूस्ट करे
शारीरिक कमजोरी दूर करने में दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन अधिक असरदार माना जाता है। ऐसे यदि किसी को कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से लाभ हो सकता है। बता दें कि, दूध और मखाना, दोनों ही प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत होते हैं। ऐसे में यदि आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे तो शरीर की कमजोरी दूर होगी और एनर्जी मिलेगी।
हड्डियां मजबूत करे
दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन हड्डियों का खास ख्याल रहता है। यदि आप कमजोर होती हड्डियों के शिकार हैं तो दूध में मखाना भिगोकर खा सकते हैं, क्योंकि, दूध और मखाना, दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जोकि हड्डियों को मजबूती देता है। ऐसे में यदि आप नियमित रूप से दूध में मखाना मिलाकर खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा, इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या से भी आराम मिल सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
दूध में मखाना मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका आप शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी सेवन कर सकते हैं। मखाने में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे करामाती गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
हार्ट को रखे हेल्दी
दिल से संबंधित परेशानियों को कम करने में भी दूध और मखाना असरदार माने जाते हैं। हालांकि इसको गुनगुने दूध में मखाना मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, मखाना मैगनीशियम, पोटैशियम और फ्लेवेनॉइड्स जैसे तमाम पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस कॉम्बिनेशन का नियमित सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
अनिद्रा से बचाए
दूध में मखाना मिलाकर खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह आपको अनिद्रा से बचाने का काम करता है। दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा यानी नींद की समस्या से बचाए रखने में मदद करते हैं। इस कॉम्बिनेशन को रात में सोने से पहले करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। हालांकि मखाने का सेवन गुनगुने दूध में मिलाकर करना चाहिए।
वजन कंट्रोल करने में मदद
मखाना में कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी गिनती वजन कंट्रोल करने वाले बेहतरीन स्नेक्स में होती है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से पाचन धीरे होता है और आप लंबे समय तक भरा महसूस करते हैं। इसकी वजह से कैलोरी के सेवन में कमी आती है। दूध के साथ मखाना का सेवन करना लंबे समय तक पेट भरे होने की फीलिंग देता है।
पाचन में करे मदद
मखाना में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, जो पाचन में मदद करता है। मखाना का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट आसानी से साफ होता है। दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। दूध के साथ मखाना का सेवन करना पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
