डिजिटल डिटॉक्स के लिए करें ये काम
अगर आप छुट्टी के दिन पूरी तरह से डिजिटल डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो इस समय से दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से आप खुद को आज़ाद और रीफ्रेश फील करेंगे।
Digital Detox : आजकल मोबाइल, लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर हमारी निर्भरता इतनी बढ़ गई है कि थोड़ी देर भी इनके बिना रहना मुश्किल हो जाता है। ऑफिशियल ईमेल, सोशल मीडिया अपडेट के तनाव का असर हमारे रिश्तों पर पड़ रहा है। इस वर्चुअल वर्ल्ड के चलते हम अपनी आसपास की दुनिया से दूर होते जा रहे हैं। डिजिटल दुनिया में ही हर समय रहने से कई तरह की मानसिक समस्याएं हमें घेर रही हैं और इनसे बचने के लिए हमें जरूरत है ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की आज हम डिजिटल वर्ल्ड से हमेशा तो कट कर रह नहीं सकते लेकिन छुट्टी के दिन आपके लिए ये डिजिटल डिटॉक्स बेहद जरूरी है।
क्या है डिजिटल डिटॉक्स
हमेशा टेक्नोलॉजी से घिरे युवाओं के लिए यह एक थैरेपी है। डिजिटल डिटॉक्स का मतलब है खुद को डिजिटल दुनिया से दूर करना। लोग कुछ घंटे, दिन या महीने तक फोन और इंटरनेट से खुद को दूर रखने का टारगेट सेट करते हैं। डिजिटल डिटॉक्स का ट्रेंड धीरे-धीरे भारत में बढ़ रहा है।
अगर आप छुट्टी के दिन पूरी तरह से डिजिटल डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो इस समय से दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से आप खुद को आज़ाद और रीफ्रेश फील करेंगे। चलिए हम बताते हैं आप छुट्टी के दिन डिजिटल डिटॉक्स के लिए आप क्या करें।

टेक्नोलॉजी से कर लें डिस्कनेक्ट
छुट्टी के दिन यह तय करें कि चाहें जो भी हो जाए, आप ऑफिस के मेल्स या मैसेज चेक नहीं करेंगे। हो सकता है शुरू में आपको थोड़ा असहज महसूस हो लेकिन धीरे-धीरे आप खुद को बहुत रिलैक्स्ड फील करेंगे। कुछ दिनों में लोगों को भी समझ आ जाएगा कि आप छुट्टी के दिन कॉल और मैसेज अटेंड नहीं करते हैं, फिर वो खुद ही उस टाइम आपको कॉल करना बंद कर देंगे।

नोटिफिकेशन बंद कर दें
बार-बार नोटिफिकेशन के पिंग करते रहने से हमारा ध्यान फ़ोन पर ही लगा रहता है, इसलिए छुट्टी के दिन पहला काम तो यह करिए की आप नोटिफिकेशन का बटन बंद कर दीजिये। इससे आप आराम से अपने काम पर फोकस कर सकेंगे।

एरोप्लेन मोड
अगर आप वर्कआउट के दौरान म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो इसके लिए एरोप्लेन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आपके फोन पर सभी तरह की सर्विसेज बंद हो जाएंगी, लेकिन म्यूजिक सुनने की सुविधा मिलती रहेगी।

प्लान करें एक्टिविटी

आउटिंग पर जाएं
डिजिटल डिटॉक्स का सबसे बढ़िया तरीका है कहीं शांत और खूबसूरत जगह पर घूमने निकल जाएं। प्रकृति के सोंदर्य में आप इतने खो जाएंगे कि आपको डिजिटल किसी भी डिजिटल डिवाइस की ज़रूरत महसूस नहीं होगी और दिन भर की आउटिंग के बाद आप बहुत फ्रेश फील करेंगे।
