Better Sleep
Mouth Taping Benefits Credit: Istock

Overview: सोते समय करें माउथ टेपिंग का उपयोग, मिलेंगे चौंकाने वाले रिजल्ट

माउथ टेपिंग नींद की गुणवत्ता और खर्राटों को कम करने का बेहतरीन तरीका हो सकता है। हालांकि, इसके जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Mouth Taping Benefits: बॉडी को फिट और हेल्‍दी रखने के लिए जितनी जरूरी डाइट और एक्‍सरसाइज है उतनी ही जरूरी है अच्‍छी और पर्याप्‍त नींद। यदि आप सही ढंग से नींद नहीं लेते तो आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। नींद न आने की समस्‍या तब बढ़ती है जब आप खर्राटे लेते हैं या तनाव महसूस करते हैं। इस समस्‍या से निपटने के लिए आजकल एक नई टेक्‍नीक का सहारा लिया जा रहा है जिसे माउथ टेपिंग कहा जाता है। इसके समर्थक दावा करते हैं कि यह नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और खर्राटों को कम करता है। हालांकि, कुछ लोग इसके जोखिमों को लेकर चिंतित भी हैं। आखिर ये माउथ टेपिंग टेक्‍नीक क्‍या है और इसे कैसे उपयोग किया जाता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है माउथ टेपिंग

Mouth Taping Benefits-माउथ टेपिंग से हो सकता है नींद में सुधार
What is mouth taping

माउथ टेपिंग में सोते समय मुंह पर मेडिकल-ग्रेड टेप लगाकर उसे बंद रखा जाता है, ताकि नाक से सांस लेना सुनिश्चित हो। यह टेक्‍नीक बेहतर वायु प्रवाह, कम खर्राटे और मुंह के सूखेपन को कम करने में मदद कर सकती है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे नींद बेहतर होती है और सांस लेना आसान हो जाता है।

माउथ टेपिंग के हेल्‍थ बेनिफिट्स

नींद की गुणवत्ता में सुधार: माउथ टेपिंग मुंह को बंद रखने में मदद करती है, जिससे नाक से सांस लेना आसान होता है। नाक से सांस लेने से शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

खर्राटों में कमी: यह खर्राटों को कम करने और सुबह तरोताजा महसूस करने में भी मदद कर सकती है। माउथ टेपिंग माइल्‍ड स्लीप एपनिया से ग्रस्त लोगों के लिए लाभकारी हो सकती है।

मुंह का सूखापन: माउथ टेपिंग नाक से सांस लेने को बढ़ावा देकर मुंह सूखने की समस्‍या से छुटकारा दिला सकती है।

सांस की दुर्गंध में कमी: सोते समय मुंह से सांस लेने से मुंह सूख जाता है, जिससे सांस में दुर्गंध और मुंह में अम्लता बढ़ सकती है। यह दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

नाक से सांस लेना: नाक से सांस लेने से हवा को फिल्टर करने, गर्म करने और नमी प्रदान करने में मदद मिलती है। यह सांस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

जबड़े की बनावट पर प्रभाव: कुछ लोग मानते हैं कि सोते समय मुंह बंद रखने से जबड़े की सही स्थिति बनी रहती है।

माउथ टेपिंग के साइड इफेक्‍ट्स

त्वचा में जलन: माउथ टेपिंग के लिए उपयोग होने वाला टेप संवेदनशील त्वचा पर खुजली या एलर्जी पैदा कर सकता है। लंबे समय तक उपयोग या गलत तरह से टेप हटाने से त्वचा में जलन, खुजली या छोटे-मोटे खरोंच हो सकते हैं।

असुविधा: मुंह पर टेप लगाकर सोना कई लोगों के लिए असहज हो सकता है। यह घबराहट पैदा कर सकता है या नींद में बाधा डाल सकता है।

स्लीप एपनिया के लिए जोखिम: स्लीप एपनिया से ग्रस्त लोगों के लिए माउथ टेपिंग खतरनाक हो सकती है। बिना अवरुद्ध वायुमार्ग को ठीक किए मुंह को टेप करने से स्थिति बिगड़ सकती है।

किन लोगों को माउथ टेपिंग से बचना चाहिए

माउथ टेपिंग से हो सकता है नींद में सुधार
Which people should avoid mouth taping

– माउथ टेपिंग हर किसी के लिए उपयुर्क्‍त नहीं है।

– स्लीप एपनिया या अन्य सांस संबंधी विकार वाले लोग इसका उपयोग न करें।

– एलर्जी या नाक बंद होने की समस्या पर इसका उपयोग न करें।

– संवेदनशील त्वचा या टेप से एलर्जी वाले लोग ये नहीं कर सकते।

– चिंता, विशेष रूप से क्लॉस्ट्रोफोबिया से ग्रसित लोग ये न करें।

कैसे करें माउथ टेपिंग

– माउथ टेपिंग शुरू करने से पहले चिकित्सक से सलाह लें, खासकर यदि आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है। अगर चिकित्सक अनुमति दे, तो इन सुरक्षा युक्तियों का पालन करें

– इसके लिए हाइपोएलर्जेनिक, मेडिकल-ग्रेड टेप का उपयोग करें

– पहले छोटी झपकियों के दौरान माउथ टेपिंग का अभ्यास करें।

– सुनिश्चित करें कि आपकी नाक का मार्ग साफ हो।