Raw Papaya for Weight Loss
Raw Papaya Benefits:

Summary: कच्चा पपीता: वजन घटाने और पाचन के लिए सुपरफूड

कच्चा पपीता पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह कम कैलोरी और फाइबर युक्त होता है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

Raw Papaya for Weight Loss: अक्सर आपने लोगों को वजन कम करने के लिए पका पपीता खाते देखा होगा। दरअसल पपीता लो कैलोरी वाला फल है जिसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जिसे खाते ही आपका मेटाबोलिज्म तेज होता है और वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है। सिर्फ पका पपीता ही नहीं, बल्कि कच्चा पपीता भी वजन कम करने में सहायक होता है। इसमें पेपेन एंजाइम पाया जाता है, जो चर्बी को आसानी से गलाता है। आइए जानते हैं कि कच्चा पपीता खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं और वजन कम करने के लिए कच्चा पपीता का सेवन कैसे करना चाहिए।

Raw Papaya for Weight Loss
Nutrients present in raw papaya

कच्चा पपीता में कई अलग-अलग तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन खास होता है।

Improves digestion
Improves digestion

स्वस्थ रहने के लिए पाचन का अच्छा होना बहुत जरूरी है, इसलिए अच्छे पाचन के लिए डाइट में कई तरह की चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। उन्हीं में से एक है कच्चा पपीता, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कच्चा पपीता खाने से गैस, एसिडिटी, सूजन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Effective in weight loss
Effective in weight loss

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चा पपीता खाना शुरू कर दें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही कच्चा पपीता खाने से पेट भी साफ रहता है और कब्ज की भी शिकायत नहीं होती है।

शरीर के लिए कच्चा पपीता एक प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर का काम करता है। इसका सेवन करने से शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर आसानी से निकल जाते हैं और बिमारियों का खतरा भी कम होता है।

glowing skin
Good for glowing skin

कच्चा पपीता में विटामिन-सी पाया जाता है, इसे खाने से त्वचा से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैं और रंग भी साफ होता है। साथ ही इससे दाग-धब्बे व मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

consume raw papaya
How to consume raw papaya for weight loss

पपीता कम कैलोरी वाला फल है, जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए कच्चा पपीता वजन घटाने में असरदार माना जाता है। दरअसल कच्चा पपीता में पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो पाचन में सुधार करता है और शरीर में जमा चर्बी को खत्म करने का काम करता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण पपीता खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।

सुबह के समय कच्चा पपीता खाना काफी अच्छा होता है। इससे पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है और पेट की चर्बी भी कम होने लगती है। आप इसका सेवन सलाद, शूप व सब्जी और रायता के रूप में कर सकते हैं। यहाँ तक कि आप कच्चे पपीता का पराठा भी बना सकते हैं, यह भी खाने में काफी टेस्टी लगता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...