सत्तू अपने आप में एक पूर्ण आहार है। यह digest करने में आसान, हल्का, पौष्टिक और शीतल होता है। इसलिए गर्मियों में इसको खाने से यह गर्मी से तो बचाता ही है, साथ ही शरीर को हैल्दी भी बनाता है और कई रोगों से भी बचाता है। चने का सत्तू सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है, क्योंकि चने के सत्तू में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्निशियम और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। आइये जानते हैं सत्तू से होने वाले फ़ायदों के बारे में- 
 
  • सत्तू फाइबर से भरपूर होता है जो पेट के लिए फायदेमंद है। फाइबर युक्त होने से यह भूख को शांत करता है, यह लंबे समय तक पेट के भरे होने का अहसास दिलाता है। इस वजह से यह weight loss में मदद करता है।  
  • गर्मी के दिनों में सत्तू के सेवन करने से गर्मी के दुष्प्रभाव और लू से बचा जा सकता है। इसके साथ ही साथ acidity की समस्या दूर होती है और आसानी से पच जाने के कारण कब्ज की शिकायत में आराम मिलता है।
  • इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिस कारण यह डाइबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। 
  • Blood Pressure की समस्या में इसे रोज खाने से बी. पी. कंट्रोल में रहता है। इसमें नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर खाएं।  
  • शरीर में कमजोरी होने पर यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।  
  • यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसे खाने से लीवर की समस्या दूर होती है साथ ही यह पेट की परेशानियों को दूर करता है।  
  • यह बढ़ते बच्चों के लिए बहुत अच्छा पौष्टिक आहार है। रोज दो चम्मच सत्तू का सेवन बढ़ते बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।  
 
इसका रखें खास ध्यान
 
  • सत्तू का सेवन खाना खाने के तुरंत पहले और तुरंत बाद कभी नहीं करना चाहिए। इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह पेट में जाकर भारी हो जाता है।
  • रात के समय इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
  • सत्तू को ताजे पानी में घोलना चाहिए, न कि गरम पानी में। इसमें पानी अधिक मात्रा में न मिलाएँ।
  • इसे दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। 
  • इसका सेवन करते समय बीच- बीच में पानी न पिएँ।