Sattu
Summer Drink Credit: Istock

Sattu Benefits: गर्मियां आते ही घरों में आम पना, ऑरेंज शरबत और शिकंजी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। माना कि ये ड्रिंक्‍स शरीर के तापमान को ठंडा रखने और एनर्जी देने का काम बखूबी करती हैं लेकिन इसमें मौजूद कैलोरी की मात्रा ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ाकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही ये मोटापे का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए गर्मी को मात देने के लिए इस मौसम में काले चने से बने सत्‍तू का उपयोग अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। सत्‍तू को आयरन, प्रोटीन, मैग्‍नीशियम, विटामिन सी और फाइबर का मुख्‍य स्‍त्रोत माना जाता है, जो हीट वेव्‍स से शरीर की रक्षा करते हैं। दिन की शुरुआत यदि सत्‍तू ड्रिंक्‍स से की जाए तो कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है। सत्‍तू का उपयोग कर हेल्‍दी ड्रिंक्‍स कैसे बनाई जा सकती हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

सत्‍तू बटरमिल्‍क

Sattu Benefits-चना सत्‍तू का ऐसे करें सेवन
Sattu buttermilk

जो लोग शुगरी ड्रिंक का सेवन करने से कतराते हैं वह सत्‍तू बटरमिल्‍क ट्राय कर सकते हैं। ये ड्रिंक आसानी से घर में तैयार की जा सकती है। इसके लिए आपको केवल फ्रेश दही, पानी, आइस क्‍यूब्‍स, नमक, काली मिर्च और दो चम्‍मच सत्‍तू की आवश्‍यकता होगी। इसे और अधिक फ्लेवरफुल बनाने के लिए आप इसमें हरी मिर्च और धनिया भी डाल सकते हैं। सत्‍तू की ये ड्रिंक आपकी वेट लॉस जर्नी में भी मददगार साबित हो सकती है।

सत्‍तू मीठा शरबत

बिहार में गर्मियों के मौसम में सत्‍तू का उपयोग अधिक किया जाता है। ये न सिर्फ आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है बल्कि पेट को अधिक देर तक भरा हुआ भी रखता है। सत्‍तू का मीठा शरबत बनाने के लिए आपको 3 चम्‍मच सत्‍तू, एक गिलास ठंडा पानी, गुड़, काला नमक और 1 चम्‍मच नींबू का रस चाहिए। इन सभी सामग्रियों को एक गिलास में डालकर अच्‍छी तरह मिला लें। इसका सेवन घर से बाहर जाने से पहले करें। ये आपको गर्म हवा और लू लगने से बचाएगा।

सत्‍तू स्‍मूदी

स्‍मूदी तो आपने कई तरह की पी होंगी लेकिन क्‍या आपने कभी चने के सत्‍तू से बनी स्‍मूदी ट्राई की है। इसके लिए आपको केला, दूध, शहद और आवश्‍यकतानुसार सत्‍तू चाहिए। इन सभी चीजों को एक मिक्‍सर जार में डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें और बर्फ डालकर ठंडा सर्व करें।

सत्‍तू कोकोनट वॉटर

चना सत्‍तू का ऐसे करें सेवन
Sattu Coconut Water

चना सत्‍तू का उपयोग आप कोकोनट वॉटर के साथ भी कर सकते हैं। एक गिलास कोकोनट वॉटर में दो चम्‍मच सत्‍तू एवं आधा चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं और अच्‍छी तरह मिक्‍स करें। अब एक लंबे गिलास में डालकर इसे सर्व करें।

प्‍याज वाले सत्‍तू

गर्मी को बीट करने में प्‍याज अहम भूमिका निभाता है। यदि इसे सत्‍तू के साथ मिला दिया जाए तो ये बेहद शक्तिशाली और पौष्टिक बन सकता है। यदि आप घर से बाहर जाने से पहले प्‍याज वाला सत्‍तू ड्रिंक पी लें तो आपको कभी भी लू नहीं लगेगी। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्‍मच सत्‍तू, नमक, हरी मिर्च, काला नमक, कटा हुआ प्‍याज और काली मिर्च मिलाएं। इसे मिक्‍स कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।