Heart Failure
Early Signs Of Congestive Heart Failure

Signs Of Congestive Heart Failure : कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर हार्ट से संबंधित एक गंभीर समस्या है। जिसमें हार्ट धीरे-धीरे प्रभावित होने लगता है और अंत में हार्ट फेलियर जैसी जानलेवा समस्या का कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर सामान्य हार्ट अटैक की समस्या से काफी अलग है। इस समस्या में हार्ट तक ब्लड सप्लाई तो होती है, लेकिन हार्ट की आवश्यकता के अनुसार नही। जिसके कारण धीरे-धीरे कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार समय रहते कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर के प्रारंभिक लक्षण जान सही देखभाल से हार्ट फेलियर जैसी खतरनाक स्थिति से बचा जा सकता है। आइए कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर के 8 प्रारंभिक लक्षण जानते हैं।

Also read : इंटरमिटेंट फास्टिंग से बढ़ सकता है हार्ट फेलियर होने का खतरा: Intermittent Fasting

कोंजेस्टिव हार्ट फेलियर जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए जान लें, इसके प्रारंभिक लक्षण : Signs Of Congestive Heart Failure

Signs Of Congestive Heart Failure
Signs Of Congestive Heart Failure

सांस फूलने की समस्या

कई बार सीढियां चढ़ने या एक लंबे वॉक के बाद सांस लेने में कठिनाई महसूस होने लगती है, जिसे आम भाषा में सांस फूलना कहा जा सकता है। लेकिन, अगर इस तरह की साधारण सी फिजिकल एक्टिविटी के बाद सांस फूलने की समस्या गंभीर महसूस हो रही है, तो ये सही नही है। और आपको लगातार सांस फूलने की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

हर समय थकावट महसूस होना

क्या आप भी छोटा सा काम करने के बाद शरीर में थकावट महसूस करने लगते हैं? अगर हां, तो कई बार थकावट का कारण नींद को कमी हो सकता है। लेकिन, अगर नींद इसका कारण नहीं है और आप लगातार इस तरह की समस्या को महसूस कर रहे हैं। तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की आवश्कता है। हर समय की थकावट हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है।

पफीनेस और सूजन

अगर आप लगातार अपने पैरों, पैर के पंजों और एड़ियों के आस-पास सूजन और पफीनेस की समस्या महसूस कर रहे हैं। तो जान लें इन जगहों पर सूजन और पफीनेस होना साधारण नही है। पेट का फूलना या ब्लोटिंग महसूस होने के साथ गर्दन के आस पास नसों में फुलावट महसूस होना हार्ट के सही फंक्शन का कर पाने की ओर इशारा हो सकता है। इसलिए इसमें लापरवाही ना करें और समय रहते डॉक्टर से परामर्श करें।

अनियमित हार्ट बीट

कभी-कभी हार्ट बीट कुछ सामान्य कारणों से कम और ज्यादा हो सकती है। लेकिन, हर समय हार्ट बीट का बहुत ज्यादा बढ़ जाना या जरूरत से ज्यादा कम हो जाना सामान्य नहीं है। अगर आप इस तरह अनियमित हार्ट बीट की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आपको हार्ट के डॉक्टर से परामर्श कर इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि गंभीर अनियमित हार्ट बीट की समस्या हार्ट फेलियर का कारण बन सकती है।

साधारण सांस ना ले पाना

साधारण सांस ना ले पाना यानि सांस लेते समय हल्की सिटी जैसी अजीब आवाज महसूस होना हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है। जी हां, सांस लेते समय किसी भी प्रकार की आवाजे महसूस कर रहे हैं। तो आपको हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ये हार्ट से संबंधित किसी गंभीर समस्या का कारण हो सकता है।

लगातार वजन बढ़ते रहना

यूं तो आजकल की लाइफस्टाइल ओबेसिटी या मोटापे का सबसे बड़ा कारण मानी जाती है। लेकिन, अगर अचानक शरीर का वजन बढ़ना शरीर में फ्लूड रिटेंशन का कारण माना जा सकता है। अगर आप भी अचानक से मोटापे का शिकार हुए हैं, तो आपको अपने दिल का सही ख्याल रखने की आवश्कता है। इस तरह की समस्या में किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और सलाह लें।

भूख ना लगने की समस्या

अधिकतर लोगों को अच्छा और स्वादिष्ट भोजन खाना पसंद होता है। लेकिन, अगर आप लगातार भूख ना लगने की समस्या से परेशान है तो आपको इसपर ध्यान देना चाहिए। इस तरह के सिग्नल हार्ट संबंधित समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं। भूख ना लगने के कई कारण होते हैं, जिनमें एक हार्ट संबंधित समस्या भी हो सकता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...