मैं नौकरीशुदा व्यक्ति हूं और मेरा काम कंप्यूटर पर होता है। मुझे कंधे में तेज दर्द की समस्या है। मैंने दर्द कम करने के लिए सिकाई, कंधा घुमाने की कोशिश, आयोडेक्स आदि को आजमा लिया है। यहां तक कि मालिश भी कराई है लेकिन दर्द कम नहीं हो रहा है। कृपया बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए।
– प्रकाश राज, हैदराबाद
कंधे में दर्द एक आम समस्या है। इस दर्द की शुरुआत सर्वाइकल स्पाइन, सीने से, पेट/आंतें और कंधे से हो सकती है। कंधे में दर्द की वजह आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। अगर आप ऑफिस में बैठकर काम करते हैं तो इस दर्द की शुरुआत गले के बेस से होती होगी और यह दोनों कंधों तक फैल जाता होगा। आमतौर पर ऐसे दर्द को सर्वाइकल स्पॉन्डिलॉसिस समझा जाता है। वास्तव में यह मांसपेशियों के असंतुलन की समस्या है, जिसका सामान्य व्यायाम से इलाज हो सकता है और मरीज ऑफिस भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़े:-
मेरी नाक और गालों पर झाइयां हैं, इन्हें साफ करने के लिए मैं क्या करूं?
आटा गूंथती हूं तो कलाइयों में दर्द होता है। यह क्या समस्या है?
कुछ भी करते वक्त मेरी सांस अटकती है और छाती में दर्द होता है। क्या मुझे दिल की बीमारी है?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
