मेरी उम्र 48 साल है और मेनोपॉज़ की अवस्था से गुजर रही हूं। कभी-कभार मेरा चक्र 2 सप्ताह के भीतर होता है और कभी-कभार इसमें 3-4 महीने लग जाते हैं। कुछ मामलों में मुझे ज्यादा खून निकलता है और पेडू में दर्द होता है। कभी-कभार खून 5-6 सप्ताह तक आता रहता है और काफी इलाज के बाद ही
रुकता है। ऐसा क्यों होता है? इसके लिए कौन-कौन सी जांच करानी होंगी?
– गरिमा यादव, देहरादून
अनियमित रूप से खून निकलने का जल्द परीक्षण होना चाहिए। उसकी पूरी पृष्ठभूमि, पुराना और पारिवारिक इतिहास, पेडू की जांच, एनीमिया के लिए रक्त की जांच, थॉयराइड परीक्षण, पैप स्मियर, माहवारी के 3-5वें दिन के दौरान यूएसजी पेल्विस (टीवीएस) की जरूरत होती है, जिससे फाइब्रॉइड्स, एडेनोमायोसिस, एंडोमेट्रियल थिकनेस जैसी पैथोलॉजी के बारे में जाना जाता
है। यह एंडोमेट्रियल पॉलिप या हॉर्मोनल हो सकता है। जांच के बाद उनके साथ हिस्ट्रोस्कॉपी और डीएंडसी जैसी प्रक्रिया होनी चाहिए, जिसमें हम भारी खून बहने की वजह जानने के लिए यूटेरिन कैविटी के भीतर टेलिस्कोप डालते हैं और मलाइनैंट या प्रीमला इनैंट सेल्स को ठीक करने के लिए बायोप्सी करते हैं। यदि फाइब्रॉइड्स, एडेनोमायोसिस या एंडोमेट्रियल पॉलिप या मलाइनैंसी जैसी कोई वजह नहीं आती हैं तो इसका उपचार दवाओं से हो सकता है।
यह भी जानें-
क्या बच्चे को दूध न पिला पाने से स्तन कैंसर हो सकता है?
मैं क्या करूं जिससे मेरी आंखों पर कंप्यूटर का असर नहीं पड़े?
पिछले चार दिन से मेरे बच्चे की तेज जुकाम और कफ की समस्या कम नहीं हो रही, क्या करूं?
”ध्यान रखें आपका व्यवहार बच्चे देख रहे है ”
गोद भरने के लिए ध्यान रखें कुछ खास बातें
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
