Reduce Belly Fat
Fat

Reduce Belly Fat: पेट के आस पास चर्बी जमा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब जीवनशैली, अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन या फिर ऐसी समस्या अनुवंशिक भी हो सकती है यानी यह कई लोगों के जीन से जुड़ी होती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ शरीर में मेटाबॉलिज्म की गति धीमी होने पर भी वजन बढ़ता है और शरीर के अलग अलग हिस्सों में वसा आसानी से इकट्ठा होने लगता है। ऐसे में यह बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।

हालांकि आप चाहें तो आप आसानी से अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। दादी मां के नुस्खों में आपको कई ऐसे बेहतरीन नुस्खे मिलेंगे जो बहुत ही कम समय में ही पेट के आस पास की सारी चर्बी पिघला देंगे। हल्दी और सोंठ को दूध में मिलाकर पीने से न सिर्फ पेट की चर्बी घटती है बल्कि और भी कई फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं

हल्दी और सोंठ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हल्दी में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा सोंठ में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम, थायमिन, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी 12 आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं। 

सोंठ यानी सूखी अदरक को अगर दूध के साथ लिया जाए तो कई बीमारियों को शरीर से दूर रखने में मदद मिलती है। खासतौर पर ठंड के मौसम में सोंठ वाला दूध पीने के कई फायदे होते हैं। गर्म दूध में सोंठ डालकर पीने से गठिये का दर्द कम होता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है। कमजोरी को भी दूर भगाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर पेट के आस पास जमी चर्बी को जल्द से जल्द हटाने के लिए भी दूध में सोंठ के अलावा हल्दी डालकर पी सकते हैं। दूध में सोंठ और हल्दी डालकर पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और यह वसा को जलाने का काम करता है। 

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए भी हल्दी और सोंठ का एकसाथ सेवन किया जा सकता है। चूंकि हल्दी और सोंठ में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में यह कोलन और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर भी है। 

सोंठ और हल्दी का सेवन करने से उल्टी, दस्त, सर्दी जुकाम, बदन दर्द, सिर दर्द विशेष रूप से माइग्रेन की समस्या दूर होती है। यहां तक की दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में भी सोंठ और हल्दी मदद करते हैं। सोंठ और हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। 

हालांकि इन दोनों ही चीजों की तासीर गर्म होती है ऐसे में इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।