आयोडिन की कमी से शरीर में दिखते हैं ये बदलाव, तुरंत करें इसकी कमी दूर: Iodine Deficiency
Iodine Deficiency

Overview:

Iodine Deficiency : शरीर में आयोडीन की कमी होने पर कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-

Iodine Deficiency: आयोडीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह सामान्य वृद्धि और मस्तिष्क के विकास के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। मुख्य रूप से थायरॉयड ग्रंथि में थायराइड हार्मोन बनाने के लिए शरीर को आयोडीन की आवश्यकता होती है। थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं। वे मस्तिष्क, तंत्रिकाओं और हड्डियों के विकास और कार्य के लिए आवश्यक हैं। एक स्वस्थ आहार के लिए पर्याप्त आयोडीन की आवश्यकता होती है। कई लोगों के शरीर में आयोडीन की कमी होती है, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने की संभावना होती है। आइए जानते हैं आयोडीन की कमी से होने वाली परेशानियां?

बता दें कि शरीर में आयोडीन की कमी के कारण हाइपोथायरायडिज्म का खतरा रहता है, इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे-

Also read: बोर्ड एग्‍जाम से पहले बच्‍चों की डाइट में करें शामिल ये सुपरफूड, बढ़ेगी मेमोरी: Super Food for Memory

Iodine Deficiency
Iodine Deficiency-Tiredness

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर हाइपोथायराइडिज्म होने की संभावना रहती है, इस स्थिति में शरीप में काफी ज्यादा थकान और मांसपेशियों में कमजोरी बनी रहती है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है। ताकि ब्लड टेस्ट के जरिए आप आयोडीन की कमी का पता लगा सकें।

Weight Control
Weight Control

शरीर में बिना वजह काफी ज्यादा वजन बढ़ना भी आयोडीन की कमी की ओर इशारा करता है। दरअसल, आयोडीन की कमी से थायराइड बढ़ने की संभावना होती है, जिसकी वजह से शरीर का वजन अनियंत्रित रूप से काफी तेजी से बढ़ सकता है।

आयोडीन की कमी के कारण डिप्रेशन की संभावना भी होती है। डिप्रेशन के अलावा मरीजों को स्ट्रेस भी रहता है। अगर आपको बार-बार डिप्रेशन की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय लें।

facial swelling
Thickened skin or facial swelling

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर चेहरा काफी सूजा-सूजा सा रहता है। इस तरह के लक्षण कई अन्य कारणों से भी हो सकते हैं। ऐसे में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट के पास जाकर अपनी जांच कराएं।

शरीर काफी ज्यादा कमजोर होना और धीमी दिल की धड़कन
स्किन काफी ड्राई होना
बालों का झड़ना
काफी ज्यादा ठंड महसूस करना
कब्ज की शिकायत होना
घेंघा रोग, इत्यादि।
शरीर में आयोडीन का स्तर काफी ज्यादा कम होने की वजह से कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इन बदलावों पर ध्यान देकर आप अपना सही इलाज करा सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...