बोर्ड एग्‍जाम से पहले बच्‍चों की डाइट में करें शामिल ये सुपरफूड, बढ़ेगी मेमोरी: Super Food for Memory
Super Food for Memory Credit: Istock

Super Food for Memoryएग्‍जाम चाहे होम हो या बोर्ड का, इसके नाम से ही डर लगता है। फरवरी का महीना शुरू होते ही बच्‍चे एग्‍जाम की तैयारियों में जुट जाते हैं। अच्‍छे मार्क्‍स और पोजीशन पाने की होड़ में अधिकांश बच्‍चे मानसिक रूप से तनावग्रस्‍त महसूस करने लगते हैं। ऐसे में उनके स्‍वास्‍थ्‍य को बनाए रखने में डाइट महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। अच्‍छी डाइट न केवल हमें एनर्जेटिक और फोकस्‍ड रहने में मदद करती है बल्कि मानसिक परेशानियों को भी कम कर सकती है।

एग्‍जाम के दौरान या पहले बच्‍चों को गैस्‍ट्राइटिस, कब्‍ज और सूजन जैसी समस्‍याओं का कारण बनने वाले भोजन से दूर रहना चाहिए। एग्‍जाम्‍स से पहले बच्‍चों की डाइट में ऐसे सुपरफूड्स को शामिल किया जाना चाहिए, जो उन्‍हें ताकत देने के साथ मेमोरी बूस्‍ट करने में मदद कर सकें। तो चलिए जानते हैं बच्‍चों की मेमोरी को बढ़ाने के लिए किन सुपरफूड्स को उनकी डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।

Also read : त्वचा की रंगत निखारे 4 नुस्खे: Skin Tone Improvement

हरी पत्‍तेदार सब्जियां

Super Food for Memory
green leafy vegetables

सर्दियों का मौसम है और इस समय मार्केट हरी पत्‍तेदार सब्जियों से भरा हुआ है। पालक, मैथी, सरसों, मोरिंगा और चुकंदर जैसी सब्जियां विटामिन, एंटी-ऑक्‍सीडेंट और फाइबर से भरपूर हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कि पेट और पाचन को दुरुस्‍त रखने का काम करता है। ये सब्जियां बच्‍चों के मस्तिष्‍क पर अच्‍छा प्रभाव डालने के लिए जानी जाती हैं। इस सब्जियों को डाइट में शामिल करने के लिए आप पालक और कॉर्न की चाट, मेथी का परांठा, थेपला, सूप, सरसों का साग और चटनी बना सकते हैं।

ओटमील

ओटमील एक बेहतरीन सुपरफूड है। ये फाइबर से भरपूर होता है और इसमें ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स कम होता है। एग्‍जाम्‍स के दौरान बच्‍चों को ब्रेकफास्‍ट में ओट्स दिया जा सकता हे। ये शरीर और मस्तिष्‍क को ऊर्जा प्रदान करता है और बच्‍चों को मानसिक रूप से सतर्क रखता है। ये कब्‍ज को कम कर हेल्‍दी बैक्‍टीरिया को बढ़ावा देता है। बच्‍चों को आमतौर पर ओट्स का स्‍वाद पसंद नहीं आता लेकिन आप इसे चॉकलेट ओट बार, ओट्स केला स्‍मूदी, ओट्स उपमा, पैनकेक, सूप, चीला और ओट्स वॉलनट केक के रूप में दे सकते हैं।

नट्स और सीड्स

Nuts and Seeds
Nuts and Seeds

पढ़ाई के वक्‍त बच्‍चों को पेटभर पर खाना नहीं खाना चाहिए इससे नींद और आलस महसूस होने लगता है। एक्टिव बच्‍चों को थोड़ी-थोड़ी अंतराल में ऊर्जा की आवश्‍यकता होती है। ऐसे में उन्‍हें सूखे मेवे दिए जा सकते हैं। नट्स और सीड्स में फैट, मिन‍रल और विटामिन होता है जो मस्तिष्‍क को एक्टिव रखने और याददाश्‍त बढ़ाने में मदद करता है। मूंगफली, बादाम, पिस्‍ता, काजू, चिया सीड्स और खसखस को बच्‍चों की डाइट में शामिल किया जाना चाहिए। यदि बच्‍चे सूखे मेवे नहीं खाते तो उन्‍हें मिल्‍कशेक, स्‍मूदी, पैनकेक और लड्डू में डालकर दिया जा सकता है।  

अंडे और मछली

मेमोरी को बूस्‍ट करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड हमें अंडा, मछली और साल्‍मन फ‍िश से प्राप्‍त हो सकता है। इसके अलावा अंडे और मछली में विटामिन बी6, बी12 और चिटसमिन डी होता है, जो मेटाबॉलिज्‍म को तेज करने के साथ आई हेल्‍थ में भी सुधार कर सकता है। ये सुपरफूड मस्तिष्‍क और नर्व सेल्‍स का निर्माण करते हैं जिससे याददाश्‍त में सुधार होता है। बच्‍चों को हफ्ते में लगभग 4 बार अंडा खाना चाहिए। आपका इसका ऑमलेट, हाफ फ्राई, फिश फ्रैंकी, फिश कटलेट, और साल्‍मन राइस बना सकते हैं।