Coronavirus Cases in India: साल 2019 में फैली महामारी से लोग उभरे ही थे कि एक बार फिर देश में कोरोना के मामलों ने तेजी पकड़ ली है। सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के मामलों में हाल ही में वृद्धि हुई है। भारत में मुंबई, केरल और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के लगभग 250 से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। कोरोना के इस नए वेरिएंट से लोगों को परेशानी में डाल दिया है। अब पहले की तरह लोग मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालांक अभी तक सरकार की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई है। लेकिन ये नया वेरिएंट कितना घातक है और उससे कैसे बचा जा सकता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है कोविड JN.1 वेरिएंट

ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट JN.1 और LF7 व NB1.8 को संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वायरस ओमिक्रॉन BA.2.86 वंश का वंशज है। ये एडिशनल वन और टू म्यूटेशन के जरिए एक से दूसरे को आसानी से अपना शिकार बना लेता है। JN.1 वेरिएंट तेजी से फैलता है और संक्रमण का कारण बन सकता है।
भारत में बढ़ रही है मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। अभी तक देश में लगभग 258 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। भारत में कोरोना के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में दर्ज किए गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि कोरोना के अभी तक जितने भी मामलों की पुष्टि हुई है उनके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही हैं। मरीज को हॉस्पिटलाइज करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
कोविड JN.1 वेरिएंट कितना खतरनाक
हालांकि कोविड JN.1 वेरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन ये कितना घातक है इसके बारे में नहीं कहा जा सकता। JN.1 वेरिएंट लो इम्यूनिटी वालों को अपना शिकार आसानी से बना लेता है। इसलिए सरकार द्वारा लोगों को मास्क और सैनेटाइजर यूज करने की हिदायत दी जा रही है।
JN.1 वेरिएंट के लक्षण

– गले में खराश
– खांसी
– मितली
– उल्टी
– ब्रेन फॉग
– कंजेक्टिवाइटिस
– हल्का या तेज बुखार
– जुकाम
– थकान व कमजोरी
– सिरदर्द
– मांसपेशियों में दर्द
कोविड JN.1 वेरिएंट से कैसे करें बचाव
– हालांकि कोविड JN.1 वेरिएंट इतना खतरनाक वायरस नहीं है लेकिन ये तेजी से फैल सकता है।
– भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
– मार्केट या घर से बाहर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
– हाथों को बार-बार साबुन से धोएं और सैनिटाइज करें।
– स्ट्रीट फूड और अधिक तेज व मसाले का खाना खाने से बचें।
– इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बैलेंस और हेल्दी डाइट लें।
– नियमित रूप से योग और फिजिकल एक्टिविटी, खासकर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
– बेवजह भीड़ में जाने से बचें।
– ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
– घर में यदि किसी को सर्दी या जुकाम है तो उससे दूर रहें।
– फ्लू के सामान्य लक्षण भी कोविड संक्रमण हो सकता है इसलिए प्रॉपर इलाज कराएं।
– खुद से कोई दवाई का सेवन करने से बचें।
