जानिए स्पिरुलिना का सेवन क्यों है फायदेमंद
आइए स्पिरुलिना के बारे में विस्तार से जानते हैं कि स्पिरुलिना क्या है, इसके क्या फायदे होते हैं और इसका सेवन किस तरह से करना अच्छा होता हैI
Spirulina Benefits:हमारे आस-पास औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी कई प्रजाति की वनस्पतियाँ मौजूद हैं, जिनके बारे में अधिकांश लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं हैI लेकिन ये हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती हैं, इनसे बिना किसी नुकसान के शरीर को कई लाभ मिलते हैं और इनसे तरह-तरह की बीमारियाँ भी ठीक होती हैंI आज हम आपको एक ऐसी ही वनस्पति ‘स्पिरुलिना’ के बारे में बताने जा रहे हैंI शायद आप में से कुछ लोगों ने इसका नाम पहले कभी नहीं सुना होगा और अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ये है क्या? दरअसल स्पिरुलिना गुणों की खान है, सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता रहा हैI आइए स्पिरुलिना के बारे में विस्तार से जानते हैं कि स्पिरुलिना क्या है, इसके क्या फायदे होते हैं और इसका सेवन किस तरह से करना अच्छा होता हैI
स्पिरुलिना क्या होता है?

स्पिरुलिना एक शैवाल यानी पानी में पाया जाने वाला विशेष तरह का पौधा होता है, जो झील, झरना या फिर खारे पानी में ये वनस्पति पैदा होता हैI आयुर्वेद में इसका बहुत अधिक महत्व बताया गया हैI स्पिरुलिना को आयुर्वेद में कई दवाओं को बनाने में इस्तेमाल भी किया जाता हैI इसे सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैंI यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैI स्पिरुलिना में प्रोटीन और विटामिन भी पाए जाते हैंI स्पिरुलिना के सेवन से शरीर को विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैंI
स्पिरुलिना का उपयोग कैसे करें

निम्न प्रकार से स्पिरुलिना का उपयोग किया जा सकता है-
- आप स्पिरुलिना चूर्ण की सीमित मात्रा को फलों के जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैंI
- स्पिरुलिना कैप्सूल को पानी के साथ खा सकते हैंI
- अगर आपको कहीं से सूखी स्पिरुलिना मिलती है, तो आप इसे स्नैक्स में टॉपिंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैंI लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि स्नैक्स में स्पिरुलिना का इस्तेमाल करने से किसी अच्छे डाइटिशियन से एक बार सलाह अवश्य ले लेंI
स्पिरुलिना के सेवन से होने वाले फायदे
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

स्पिरुलिना के इस्तेमाल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता हैI स्पिरुलिना को शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैI इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर में होने वाले सूजन की समस्या भी दूर होती हैI
वजन घटाने में है सहायक
स्पिरुलिना के सेवन से वजन कम करने में आसानी होती हैI इसमें बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, क्लोरोफिल और दूसरे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चर्बी को कम करने में मदद करते हैंI
त्वचा को बनाता है चमकदार

स्पिरुलिना में विटामिन ए, विटामिन बी-12, आयरन, विटामिन ई, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैंI स्पिरुलिना के इस्तेमाल से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियों की समस्या दूर होती है, जिससे आप लंबे समय तक जवां नज़र आते हैंI इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स भी दूर होते हैंI
कैंसर की रोकथाम में है सहायक
स्पिरुलिना कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता हैI स्पिरुलिना एक पावरफुल एंटी- ऑक्सीडेंट एजेंट है, जिससे शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स नष्ट हो जाते हैं और कैंसर के जोखिम का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैI
लिवर को स्वस्थ रखता है
स्पिरुलिना में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे लिवर स्वस्थ और मजबूत होता हैI स्पिरुलिना लिवर की बीमारियों जैसे कि पिहेपेटाइटिस रोगों और सिरोसिस के खतरे को काफी हद तक कम करने का काम भी करता हैI
हेल्दी हार्ट में है सहायक

स्पिरुलिना ख़राब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैI स्पिरुलिना के इस्तेमाल से शरीर में स्वस्थ पोषक तत्व पहुंचते हैं जिससे दिल से संबंधित बीमारियों का जोखिम कम हो जाता हैI
इम्यूनिटी बढ़ाने में है मददगार
स्पिरुलिना रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता हैI लगातार स्पिरुलिना के सेवन से प्रतिरक्षा-शक्ति बढ़ाने में काफी मदद मिलती हैI इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और कोशिकाओं के उत्पादन की क्षमता भी बढ़ जाती हैI
तनाव को करता है कम
स्पिरुलिना तनाव को कम करके डिप्रेशन को दूर करने में भी सहायक हैI इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड पाया जाता है, जिससे दिमाग को ऊर्जा मिलती है और नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता है और डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक बीमारी का खतरा कम होता हैI
आंखों के लिए है फायदेमंद

स्पिरुलिना में विटामिन ए मौजूद होता है जिससे आंखों में होने वाली बीमारियां दूर होती हैंI रेटिनाइटिस, जेराट्रिक मोतियाबिंद, नेफ्रैटिक रेटिनल क्षति के ईलाज में भी स्पिरुलिना मदद करता हैI इसके सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ती है और आई मसल्स मजबूत होती हैंI
गर्भावस्था में भी मिलता है लाभ

स्पिरुलिना में आयरन और फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती हैI इसके सेवन से गर्भावस्था में होने वाली आयरन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता हैI साथ ही इससे शरीर में खून की कमी भी दूर होती हैI प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कब्ज को दूर करने में भी स्पिरुलिना काफी मदद करता हैI
स्पिरुलिना का कितनी मात्रा में करें सेवन

स्पिरुलिना की खुराक और इसे लेने के प्रकार हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती हैI इसके अनुशंसित खुराक पाउडर के रूप में प्रति दिन 1 से 3 बड़े चम्मच यानी 5-15 ग्राम हैI यदि आप स्पिरुलिना का सेवन पहली बार कर रहे हैं, तो शुरुआत कम खुराक से करेंI जब आपके शरीर को इसकी आदत हो जाए, तब धीरे-धीरे इसकी खुराक बढाएंI साथ ही पहली बार इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेंI
स्पिरुलिना से होने वाले साइड इफेक्ट्स

- स्पिरुलिना के सेवन से कुछ लोगों को हल्के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैंI इससे होने वाला सबसे आम साइड इफ़ेक्ट है पेट खराब होनाI ऐसा तब होता है जब आप स्पिरुलिना का अधिक मात्रा में या इसका खाली पेट सेवन कर लेते हैंI इससे बचने के लिए पहले इसकी छोटी खुराक से शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएंI यदि आपको इसके सेवन से पेट में किसी भी तरह की कोई असुविधा महसूस हो तो, भोजन के साथ इसे पूरक रूप में लेंI स्पिरुलिना के सेवन से कुछ लोगों में सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या भी देखने को मिलती हैI ये साइड इफेक्ट्स आम तौर पर अस्थायी होते हैं और जल्दी ही ठीक भी हो जाते हैंI
- कुछ लोगों में स्पिरुलिना के कारण एलर्जी हो सकती है और उन्हें पित्ती, सूजन और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो सकती हैI अगर आपको स्पिरुलिना लेने के बाद इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो बिना देर किये हुए तुरंत इसे लेना बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करेंI
- स्पिरुलिना के कारण कुछ लोगों को मतली, उल्टी और दस्त की भी समस्या हो सकती हैI
- स्पिरुलिना खाने के बाद कुछ मामलों में लिवर की क्षति का अनुभव भी हो सकता हैI यदि आपको भी लिवर क्षति के किसी भी लक्षण का अनुभव होता है, जैसे त्वचा या आंखों में पीला आना, गहरे रंग का पेशाब आना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना तो तुरंत डॉक्टर से मिलेंI
- स्पिरुलिना लेने के बाद कुछ लोगों में रक्तचाप में वृद्धि हो जाती हैI यदि आपका रक्तचाप बढ़ा हुआ रहता है तो स्पिरुलिना लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेंI
- कुछ दवाओं के साथ स्पिरुलिना का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता हैI
FAQ | क्या आप जानते हैं
स्पिरुलिना कहां से खरीदना चाहिए?
क्या स्पिरुलिना में प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं?
क्या स्पिरुलिना का रोजाना सेवन सुरक्षित है?
सुबह या रात स्पिरुलिना का सेवन कब करना अच्छा होता है?
वजन घटाने में स्पिरुलिना कैसे मददगार है?
स्पिरुलिना को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है?
