Side Effects of Straws
Side Effects of Straws Credit: Istock

Overview:

स्टेनली बॉटल में एक स्ट्रॉ लगी रहती है। कुछ लोग हाइजीन के कारण स्ट्रॉ यूज करते हैं। लेकिन लंबे समय तक इनका उपयोग नुकसानदायक हो सकता है।

Side Effects of Straws: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की हर एक बात, स्टाइल, एक्सेसरीज यूथ को आकर्षित करती है। इन्हीं में शामिल है जिम बॉटल, स्टेनली बॉटल, कॉफी मग और सिपर वाटर बॉटल। आज के समय में हर सेलिब्रिटी के हाथ में आपको ऐसी बॉटल्स नजर आती हैं। यही कारण है कि ये ट्रेंड में हैं। लेकिन अब डॉक्टर्स का दावा है कि यह ट्रेंड नुकसानदायक हो सकता है।

इसलिए भी बढ़ रहा है स्ट्रॉ ट्रेंड

इन लंबी सिपर बॉटल्स में एक स्ट्रॉ लगी रहती है। जिसकी मदद से आप लिक्विड को आसानी से पी सकते हैं। वहीं कुछ लोग​ स्ट्रॉ लगी जिम बॉटल का उपयोग सिर्फ इसलिए करते हैं कि वे अपने दिनभर के वाटर इनटेक का पता लगा सकें। साथ ही कई लोग जूस, कोल्ड ड्रिंक या अन्य ड्रिंक्स स्ट्रॉ से पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे सुविधा तो कुछ हाइजीन से भी जोड़कर देखते हैं। एक सोच ये भी है कि इससे दांतों पर निशान नहीं पड़ते और इनेमल सुरक्षित रहता है। लेकिन इन सभी बातों के वितरीत इंटरनेशनल डेंटिस्ट डॉ.सेब लोमास ने स्ट्रॉ ट्रेंड को लेकर लोगों को चेताया है।

स्ट्रॉ से बढ़ सकती है दांतों की परेशानी

डॉ. सेब का कहना है कि स्ट्रॉ का बहुत ज्यादा उपयोग वास्तव में दांतों की समस्या को बढ़ा सकता है। चिंता की बात ये है कि अधिकांश लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं। अगर आप भी रोजमर्रा की जिंदगी में लिक्विड पीने के लिए स्ट्रॉ या स्ट्रॉ लगे बॉटल का उपयोग कर रहे हैं तो आपको एक ​बार फिर से सोच लेना चाहिए।

इसलिए खतरनाक है स्ट्रॉ

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में डॉ. सेब ने बताया कि स्ट्रॉ का बहुत ज्यादा उपयोग वास्तव में आपके मायो फंक्शनल रूटीन को बिगाड़ सकता है। उन्होंने पूछा कि आप स्ट्रॉ का उपयोग कैसे करते हैं। चाहे वो पानी, जूस हो या स्मूदी। आप स्ट्रॉ को अपने मुंह में रखते हैं। फिर अपने गालों को अंदर खींचते हैं, होंठों को नीचे खींचते हैं और मुंह में अनावश्यक दबाव बनाते हैं। इसी के साथ ड्रिंक को पीछे की ओर चूसने की कोशिश के कारण वास्तव में जीभ को उसकी प्राकृतिक स्थिति से बाहर खींचते हैं। यही कारण है कि स्ट्रॉ के ज्यादा उपयोग से आपके निगलने के तरीके में परेशानी आने लगती है।

यह है निगलने का सही तरीका

डॉ. सेब ने बताया कि मायो फंक्शनल थेरेपी का सही होना बेहद जरूरी है। यानी जब आप कुछ निगलते हैं तो उस समय जीभ की नोक और पीछे का हिस्सा मुंह में ऊपर की ओर होना चाहिए। इसके लिए चेहरे की मांसपेशियों पर कोई अनावश्यक दबाव नहीं आना चाहिए। गालों और होंठों दोनों को अतिरिक्त काम देना, स्वाभाविक नहीं है।

स्ट्रॉ यूज करने का सही तरीका

अपने वीडियो में डॉ. सेब ने स्ट्रॉ का सही तरीके से उपयोग करना भी लोगों को सिखाया है। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉ का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है, लिक्विड को अपने मुंह में चूसना, फिर अपने होंठों को स्ट्रॉ से हटाना। इसके बाद लिक्विड को निगलना। इस दौरान आपके चेहरे की मांसपेशियां बैलेंस रहनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग लगातार स्ट्रॉ से ड्रिंक पीते रहते हैं, जो गलत है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...