हर कोई करेगा नई नवेली दुल्हन की तारीफ, जब चित्रांगदा सिंह की तरह स्टाइलिश होंगे सूट्स: Suits for Bridal
Suits for Bridal

Overview:

शादी के बाद आपका ड्रेसिंग सेंस इतना शानदार होना चाहिए कि हर कोई उससे इंप्रेस हो और आपकी तारीफ करे। गर्मी के मौसम में सूट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन में शामिल है।

Suits for Bridal: नई नवेली दुल्हन और साज श्रृंगार का नाता गहरा होता है। नई दुल्हन के तैयार होने के अंदाज से ही ये पता चल जाता है ये उसकी जीवन की नई शुरुआत है। थोड़ी सी झिझक, ढेर सारी खुशियां, नई शुरुआत की उमंग सब उसकी आंखों में नजर आती हैं। ऐसे में सही ड्रेसिंग सेंस अपनाना भी जरूरी है। जी हां, शादी के बाद आपका ड्रेसिंग सेंस इतना शानदार होना चाहिए कि हर कोई उससे इंप्रेस हो और आपकी तारीफ करे। गर्मी के मौसम में सूट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन में शामिल है। ये कंफर्टेबल भी होते हैं और स्टाइलिश भी। अगर आप भी लेटेस्ट ट्रेंड के सुपर स्टाइलिश सूट खोज रही हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आपकी मददगार बन सकती हैं। दरअसल, इस खूबसूरत एक्ट्रेस का सूट कलेक्शन शानदार है। इनसे इंस्पायर सूट आपको नई दुल्हन का लुक और फील दोनों ही देंगे।

आमतौर पर माना जाता है कि नई दुल्हनों को अपनी वार्डरोब में डार्क कलर्स को ज्यादा शामिल करना चाहिए। ऐसे में बॉटल ग्रीन कलर तो मस्ट बाय है। चित्रांगदा सिंह का यह बॉटल ग्रीन अनारकली सूट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। समर सीजन में यह ऑर्गेंजा सूट आपको लुक और कंफर्ट दोनों देगा। सूट के नेक पर लाइट गोल्डन वर्क किया गया है, जो काफी एलिगेंट लग रहा है। स्ट्रेट फिट पैंट इस सूट को एलिगेंट लुक दे रही है।

भारतीय परंपरा में लाल रंग को शुभ माना जाता है। यही कारण है कि लगभग हर शुभ कार्य में लाल रंग को अलग महत्व दिया जाता है। ऐसे में आप अपनी वेडिंग वार्डरोब में रेड कलर का सूट जरूर शामिल करें। अगर कुछ सिंपल, सोबर और एलिगेंट सूट तलाश रही हैं तो चित्रांगदा का यह सूट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। सिंपल होते हुए भी यह सूट आपको हैवी लुक देगा। इसकी फुल स्लीव्स पर हो रहा वर्क और हैवी दुपट्टा आपको नई दुल्हन वाला परफेक्ट लुक देंगे।

समर सीजन में अगर कूल नजर आना है तो लाइट और ब्राइट कलर्स पर भी फोकस करें। 47 साल की चित्रांगदा का ब्राइट येलो कलर का खूबसूरत सूट आपको बहुत ही डीसेंट और समर लुक देगा। मैचिंग चूड़ीदार और नेट दुपट्टा इसे कंफर्टेबल बना रहे हैं। दुपट्टे पर लगी गोल्डन लैस के कारण इसे हैवी लुक भी मिल रहा है। कुर्ते का फ्रॉक पैटर्न अलग होने के कारण आप सबसे हटके नजर आएंगी।

इन दिनों व्हाइट, ब्रेज, ऑफ व्हाइट, क्रीम आदि शेड्स काफी ट्रेंड में हैं। शायद यही कारण है कि अब दुल्हनें अपने शादी के लहंगे तक इन कलर्स में पसंद कर रही हैं। अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलने वालों में से हैं तो इन कलर्स में कम से कम एक सूट आप जरूर पसंद करें। चित्रांगदा ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट वियर किया है। जिसपर हैवी गोल्डन वर्क हो रहा हैै इस तरह का सूट काफी एलिगेंट लगता है।