साड़ी में दिखना है बोल्ड एंड ब्यूटिफुल तो चुनें साल 2024 के ये लेटेस्ट डोरी ब्लाउज पैटर्न: Dori Blouse Design
Dori Blouse Design

Overview:

ग्लैमरस लुक के लिए साड़ी के साथ ही ब्लाउज का पैटर्न भी बहुत मायने रखता है। अगर आप भीड़ में अलग दिखने की चाहत रखती हैं तो डोरी वाले ब्लाउज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

Dori Blouse Design: ग्लैमरस और गॉर्जियस दिखना हर युवती और महिला की चाहत होती है। जरूरी नहीं है कि इसके लिए आप वेस्टर्न आउटफिट्स को ही चुनें। आप साड़ी में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।  हालांकि इसके लिए जरूरी है छोटी-छोटी सी कोशिशें और बदलाव। इन्हीं में से एक है स्टाइलिश और लेटेस्ट स्टाइल का ब्लाउज स्टिच करवाना। जी हां, ग्लैमरस लुक के लिए साड़ी के साथ ही ब्लाउज का पैटर्न भी बहुत मायने रखता है। अगर आप भीड़ में अलग दिखने की चाहत रखती हैं तो डोरी वाले ब्लाउज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। वैसे तो डोरी वाले ब्लाउज सालों से चलन में हैं। लेकिन अब इनमें ऐसे शानदार पैटर्न आ गए हैं जिनसे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। क्या है साल 2024 के लेटेस्ट डोरी ब्लाउज डिजाइन आइए जान लेते हैं।  

डोरी ब्रिज स्टाइल का ब्लाउज इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें ब्लाउज के बैक नेक में डोरी पर टैसल का बड़ा ब्रिज बनाया जाता है। मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट कपड़े से बना यही ब्रिज आपको ग्लैमरस लुक देगा। सिंपल साड़ी के साथ ही अगर आप इस पैटर्न का ब्लाउज स्टिच करवाएंगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

बैकलेस ब्लाउज वियर करने का यह सबसे सोबर तरीका है। यह थ्री ट्विस्ट नॉट डोरी ब्लाउज आपको गॉर्जियस लुक भी देगा और आप ओवर स्टाइलिश भी नहीं लगेंगी। इसमें ब्लाउज के बैक नेक में उपर से नीचे तीन डोरी लगाई जाती हैं। सभी पर आप अपनी पसंद के टैसल लगवाएं और दिखें सबसे खूबसूरत।

डोरी पैटर्न ब्लाउज में कुछ डिफरेंट चुनना चाहती हैं तो लोअर डोरी पैटर्न आपके लिए बेस्ट है। बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर, कंगना रनौत से लेकर कैटरीना कैफ तक का यह फेवरेट पैटर्न है। इसमें डोरी नीचे के साइड लगी होती है, जो आपको अलग लुक देती है।  

डीप टाई स्टाइल का डोरी ब्लाउज बहुत ही अच्छा लगता है। इसमें ब्लाउज के ऊपर और नीचे दोनों ओर डोरी लगाई जाती है। वहीं डीप नेक के कारण आपको शानदार लुक मिलता है। इस पैटर्न का ब्लाउज साड़ी और लहंगे दोनों पर ही अच्छा लगता है।

अगर आप बोल्ड स्टाइल का ब्लाउज वियर करना चाहती हैं तो क्रिस क्रॉस स्टाइल का डोरी ब्लाउज आपके लिए बेस्ट है। इसमें ऊपर से नीचे तक डोरी को क्रिस क्रॉस स्टाइल में लगाया जाता है। ये पैटर्न बहुत ही अच्छा लगता है।

डोरी ब्लाउज का यह पैटर्न ट्रेडिशनल है। हालांकि इसमें भी आप ​ट्विस्ट दे सकती हैं। डोरी में हैवी और स्टाइलिश टैसल लगवाकर आप इस ब्लाउज का लुक बदल सकती हैं। इसमें ब्लाउज में ऊपर की ओर डोरी लगी होती है, वहीं नीचे चौड़ी बेल्ट होती है, जिससे आपको ​फुल सपोर्ट मिलता है। इस पैटर्न का ब्लाउज भी साड़ी और लहंगे दोनों के साथ ही अच्छा लगता है।

साड़ी वियर करके अगर आप बोल्ड एंड ब्यूटिफुल दिखने की चाहत रखती हैं तो ये पैटर्न आपके लिए बेस्ट है। इस पैटर्न में बैकलेस ब्लाउज को डोरी के क्रिस क्रॉस पैटर्न से जोड़ा जाता है। यह स्टाइल आपको शानदार लुक दे सकता है।