Sciatica Symptoms and Remedy: एक इंसान के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं। अगर किसी एक में भी किसी तरह की दिक्कत आ जाए, तो पूरे शरीर में समस्या होने लगती है। हड्डियों में होने वाला दर्द बहुत ही खतरनाक होता है। इसे बर्दाश्त कर पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसी ही एक कंडीशन है साइटिक। इस कंडीशन में कमर से लेकर कूल्हों और पैरों तक की हड्डियों में तेज दर्द, जलन और सुन्न होने की दिक्कत होने लगती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साइटिका के कारण और उपचार के बारे में बताएंगे।
साइटिका के लक्षण
When something injures or puts pressure on the sciatic nerve, it can cause pain in the lower back that spreads to the hip, buttocks, and leg. Up to 90% of people recover from sciatica without surgery. Learn more: https://t.co/suhieoGzUv pic.twitter.com/CjqT0PMaBl
— WebMD (@WebMD) August 3, 2023
साइटिका का सबसे आम लक्षण पीठ के निचले हिस्से में दर्द है जो कूल्हे और नितंब से होते हुए एक पैर तक फैलता है। जब आप बैठते हैं, खांसते हैं या छींकते हैं तो यह दर्द और भी बढ़ सकता है। इससे आपको पैरों में कभी-कभी सुन्न, कमजोरी या झनझनाहट का अहसास हो सकता है। इसके ये लक्षण कई दिनों या हफ्तों तक रह सकते हैं।
साइटिका किसे होता है?
साइटिका से पीड़ित अधिकांश लोगों की उम्र 30 से 50 वर्ष के बीच होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में यह समस्या विकसित होने की अधिक संभावना हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मुख्य तौर पर साइटिका स्लिप डिस्क की वजह से होता है।
साइटिका का उपचार

- साइटिका के दर्द से राहत के लिए आप डॉक्टर की सलाह के बाद पेन किलर का सेवन कर सकते हैं।
- दवा से आराम ना मिलने की स्थिति में डॉक्टर आपको दर्द से राहत के इंजेक्शन दे सकते हैं।
- इसके लिए सर्जरी भी की जा सकती है, अगर आपकी कंडीशन काफी खराब हो।
यह भी देखें-‘Gadar 2’ करने वाली है ‘OMG 2’ से ज्यादा कमाई? एडवांस बुकिंग में बिके बंपर टिकट: Gadar 2 Advance Booking
- इससे राहत पाने के लिए आपको वजन घटाने, धूम्रपान छोड़ने, और एक सही जीवन शैली का पालन करने की आवश्यकता होती है।
- कई मामलों में साइटिका खुद ही सही भी हो जाता है।