'Gadar 2' करने वाली है 'OMG 2' से ज्यादा कमाई? एडवांस बुकिंग में बिके बंपर टिकट: Gadar 2 Advance Booking
Gadar 2 Advance Booking Collection

Gadar 2 Advance Booking: फिल्म ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ दोनों ही एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही मूवीज के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। इस साल अगस्त में एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होने वाली हैं। 11 अगस्त को ही दो लेजेंडरी मूवीज के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। ‘ओएमजी’ और ‘गदर’ दोनों ही मूवीज अपने टाइम पर काफी हिट रही हैं। ऐसे में इनके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

एक साथ रिलीज होंगी दो फिल्में

‘गदर 2’ के लिए एडवांस्ड बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी वजह से दोनों फिल्मों के बीच काफी अच्छी टक्कर हो सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल इसी तरह अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ और आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ही दिन रिलीज हो गई थी, जिसके बाद दोनों ही मूवी सुपर फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में फिर से एक बार ऐसा होने की संभावनाएं हैं।

गदर 2 की शुरू हुई एडवांस बुकिंग

Gadar 2 Advance Booking
Bollywood 2023 Movies Sequel-Gadar

पिंकविला की रिपोर्ट के हिसाब से एडवांस बुकिंग किसी भी मूवी को सक्सेस दिलाने का बेहतर तरीका है। ‘गदर 2’ ने पीवीआर के लिए 1700 टिकट, आईनॉक्स के 1200 टिकट तो वहीं सिनेपॉलिस के लिए 5200 टिकट्स की सेल कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से 8 दिन पहले ही इस मूवी ने शानदार बुकिंग कर ली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गदर 2 अपनी ओपनिंग पर 25 करोड़ रुपए तक का क्लेक्शन कर सकती है।

यह भी देखें-रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ पहले दिन कर सकती है 50-60 करोड़ रुपयों की ओपनिंग: Jailer Opening Prediction

ओएमजी 2 की बुकिंग

‘रख विश्वास तू है शिव का दास’,‘ओह माई गॉड 2’ का टीजर हुआ रिलीज़: OMG 2 Teaser Release
OMG 2 Teaser Release

अक्षय की ओएमजी 2 भी गदर 2 के साथ ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में ओएमजी 2 की एडवांस बुकिंग पर इसका काफी असर दिखा। ओएमजी 2 की खास बुकिंग नहीं हो पाई। वहीं फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए, जिसके बाद इसे A सर्टीफिकेशन दिया गया है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...