Red Wine Benefits: ऐसे तो अल्कोहल को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, लेकिन वहीं काले अंगूर से बनी रेड वाइन को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे इसे पीना का तरीका भी सही होना चाहिए। इसे सही तरीके से पीने से ही आपको इसके लाभ मिल सकते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसके अंदर आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे गुण पाए जाते हैं।
इसके अलावा इसके अंदर एंटीऑक्सीडेट्स जैसे रेस्वेराट्रोल और पॉलीफेनोल्स भी पाए जाते हैं। इसका सेवन आपको फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और तनाव से राहत मिलती है। आज हम आपको रेड वाइन के ऐसे ही कुछ बेहतरीन फायदे बताने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुनें हो।
आपको बता दें कि रेड वाइन को एक रिलैक्सिंग ड्रिंक माना जाता है। इसे लगभग हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसे सही मात्रा में पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। रेड वाइन को काले अंगूरों को फॉर्मेट करके बनाया जाता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए

एंटी-ऑक्सीडेंट्स को शरीर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। रेड वाइन इसका बहुत ही अच्छा सोर्स माना जाता है। अंगूरों के अंदर रेस्वेराट्रोल, कैटेचिन और प्रो एंथोसायनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने के लिए आप इसका सेवन करना चाहिए। सेल्स को फ्री-रेडिकल्स से बचाने के लिए बॉडी को एंटी-ऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है।
हार्मोन्स को करे कंट्रोल

- आपको जानकर हैरानी कि एस्ट्रोजेन, प्रोजेस्टेरोन, प्रोलैक्टिन और थायरॉयड जैसे हार्मोन्स को बैलेंस रखने का काम करता है।
- रेड वाइन का सेवन करने से एस्ट्रोजेन हार्मोन का लेवल बढ़ता है, साथ ही इसका असर पीरियड्स और वजन पर भी दिखता है।
- इसके अलावा इसके सेवन से प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स कम होते हैं। इससे फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है।
- रेड वाइन के सेवन से प्रोलैक्टिन का लेवल बढ़ता है। इससे आपके पीरियड्स रेगुलर होते हैं। इससे आपकी वेजाइना की ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही हॉट फ्लैशेज की समस्या से भी आराम मिलता है।
- थायरॉयड की प्रॉबलम की वजह से मेटाबॉलिज्म रेट डाउन हो जाता है। इसकी वजह से आपको थकान और डिप्रेशन की समस्या होने लगती है। वाइन के सेवन से थायरॉयड की समस्या बैलेंस रहती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है
रेड वाइन के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। साथ ही रेड वाइन के अंदर पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है। इसके अलावा इसके सेवन से हार्ट में ब्लड वेसल्स लाइनिंग की रक्षा करता है। इससे एचडीएल या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर के लिए

रेड वाइन में रेस्वेराट्रोल पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे अगर सही डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज के साथ पिया जाए, तो इससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज से परेशान लोगों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
