health

Worst Fruits For Diabetes: अगर आप फलों को हेल्दी समझकर उनका हद से ज्यादा सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। कुछ फलों में चीनी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। हेल्थ वेबसाइट WebMD ने इसकी जानकारी ट्वीटर पर साझा की है।

आम

इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपको आवश्यकता होती है। लेकिन इसमें प्राकृतिक चीनी भी होती है। एक आम में 46 ग्राम चीनी होती है।

अंगूर

एक कप अंगूर में करीब 23 ग्राम चीनी होती है। इसका ज्यादा सेवन आपकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

चेरी

Worst Fruits For Diabetes
Cherry

चेरी के एक कप में 18 ग्राम चीनी होती है। अपने स्नैक को पहले ही माप लें ताकि आप जान सकें कि आपको कितनी चीनी मिलेगी। इससे आप इसके जरिए ज्यादा शुगर खाने से बच सकते हैं।

नाशपाती

एक मध्यम नाशपाती में 17 ग्राम चीनी होती है। आपको इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसकी कुछ स्लाइस को कम वसा वाले दही में या सलाद के तौर पर खाएं।

तरबूज

watermelon
watermelon

एक तरबूज में 17 ग्राम चीनी होती है। इसके अंदर पानी की अच्छी मात्रा होती है। इसमें विशेष खनिज होते हैं जिन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स कहा जाता है। इसकी एक स्लाइस आपके लिए काफी है।

अंजीर

दो मध्यम आकार के अंजीर में 16 ग्राम चीनी होती है। ऐसे तो इसे स्किन और हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अंदर मौजूद फाइबर पेट के लिए अच्छा माना जाता है।

Leave a comment