अंजीर का पानी सेहत के लिए है कितना फायदेमंद? यहां जानें अद्भुत फायदे: Anjeer Water Benefits
Anjeer Water Benefits

Anjeer Water Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यह हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इन्ही ड्राई फ्रूट्स में शामिल है अंजीर। अंजीर को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे स्वास्थ्य के लिए सुपर फूड माना जाता है। इसे रेगुलर डाइट में शामिल करने के बहुत से फायदे होते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ अंजीर ही नहीं उसका पानी भी शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। अगर अंजीर को भिगोकर खाया जाए और उसका पानी पिया जाए तो यह दोगुना ज्यादा फायदा करता है। इसे भिगोकर खाली पेट खाने से विशेष लाभ मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा अंजीर और उसके पानी के सेवन से होने वाले कई फायदों के बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं।

जानें, अंजीर के पानी से होने वाले फायदे

अंजीर का पानी तैयार करने के लिए आपको 2 अंजीर को रात में एक कप पानी में भिगोकर रखना है। रात भर अंजीर को पानी में ही रहने देना है। फिर सुबह उठकर इस पानी को खाली पेट पीना है। पानी को पीने के साथ भीगे हुए अंजीर का भी सेवन करना है। भीगे हुए अंजीर और इसके पानी का सेवन करने से अनेक फायदे होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

ब्लड शुगर लेवल के लिए

अंजीर का पानी पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आपको शुगर की समस्या है तो आपको अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए और नियमित रूप से इसका पानी पीना चाहिए।

ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए

अंजीर का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इसे हमेशा कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। अंजीर में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

त्वचा के लिए

अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा से जुड़ी हर समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अंजीर का पानी पीने से खून साफ होता है जिसकी वजह से चेहरे के दाग धब्बे, झुर्रियां खत्म हो जाती है। चेहरा चमकदार और खिला-खिला बना रहता है।

हड्डियों के लिए

Anjeer Water Benefits for bone
Anjeer Water Benefits for Bone

अंजीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत और उसके विकास के लिए मदद करती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से खाली पेट भीगा हुआ अंजीर और उसके पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती है।

पेट के लिए

अंजीर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण की मात्रा पाई जाती है। इससे पेट संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आपकों कब्ज की समस्या है तो आपकों नियमित रूप से भीगा हुआ अंजीर और उसका पानी पीना चाहिए। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाएगा।