Protect Children From Dengue: बारिशों के दिनों में सबसे ज्यादा मच्छरों का डर सताने लगता है। क्योंकि जगह जगह गड्ढे और उनमें भरा पानी खतरनाक मच्छरों के जन्म का कारण बनता है। आजकल सबसे ज्यादा मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू और चिकनगुनिया का डर चारों ओर सताने लगा है। और यह बीमारियां इतनी अधिक खतरनाक है कि सही समय पर ध्यान नहीं दिया जाता तो जान भी जा सकती है। और सबसे ज्यादा डर छोटे बच्चों का होता है। क्योंकि बच्चे स्कूल जाते हैं पार्कों और खुले मैदानों में खेलते हैं, ऐसे में बच्चे मच्छरों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। तो जरूरी है कि आप अपने बच्चों का ध्यान रखें। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने बच्चों को मच्छरों और मच्छरों के काटने वाली बिमारियों से बचा सकते हैं।
मॉस्किटो रेपेलेंट क्रीम का इस्तेमाल

मच्छर जनित बिमारियों से बचने के लिए जरूरी है मच्छरों को खुद के आस-पास भटकने से रोका जाए। आजकल बाजार में मच्छर भगाने की कई क्रीम आती हैं। आप बच्चें के हाथ पैरों पर इसे लगाकर भेजें। खासकर पैरों पर लगाना बेहद जरूरी है क्योंकि पैरों पर मच्छर ज्यादा काटते है। इसलिए जो शरीर के भाग खुले है उन पर क्रीम लगाना बेहद जरूरी है जिससे मच्छर काट न सकें। इन क्रीमों का काफी देर तक असर रहता है और मच्छर काटते नहीं है।
पार्क में खेलने से रोकें
बच्चों का पार्क में जाना बेहद अच्छा लगता है। पूरा दिन घर में रहने के कारण उनका मन होता है कि थोड़ी देर पार्क में खेलने जाएं। लेकिन इन्ही दिनों पार्क में सबसे ज्यादा मच्छर होते है। जिससे बच्चों में डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप बच्चों को घर में ही खेलने के लिए कहे। पार्क में जगह जगह पानी भरने से सबसे ज्यादा यहां ही मच्छर पनपते है। इसलिए बच्चों को पार्क जाने से रोकें।
खानपान में बदलाव

ये ध्यान से समझ लें कि कोई भी बीमारी तब तक आप पर प्रभाव नहीं डाल सकती जब तक आपका शरीर स्वस्थ होगा। अगर आपका शरीर ही कमजोर है तो कोई भी बीमारी आप पर जल्दी से अटैक कर देती है। और सबसे ज्यादा आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता है। अगर वह ठीक है तो डेंगू भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। बच्चों की डाइट पर पूरा ध्यान दें। उनकी डाइट में हल्दी, अदरक, दही, दूध, मेवे,फल, सब्जियां सभी को पूरी तरह शामिल करें। इससे उनका शरीर स्वस्थ होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता तेज होगी।
शरीर को पूरा ढकें
बच्चों के लिए खासकर ध्यान रखें कि शरीर को कवर करते हुए कपड़े पहनाएं क्योंकि इससे मच्छर काट नहीं पाते है। पूरी बाजू का टॉप या शर्ट और नीचे फुल पेंट जिससे मच्छर अंदर घुस नहीं पाएंगे। और आपको कहीं भी काट नहीं पाएंगे। साथ ही गर्दन के आस पास क्रीम लगाएं। इससे मच्छरों से बच्चों को पूरी तरह प्रोटेक्शन मिल पाएगी। साथ ही जब भी बच्चा रात को सोता है तो उसे चादर उड़ा दें इससे भी मच्छर से बचाव रहता है साथ ही आप मच्छरदानी भी लगा सकती है जिससे मच्छर काट ही नही पाएंगे।
मच्छरों को पनपने से रोकें

मच्छर गंदगी और जगह-जगह जमे पानी में पैदा होते हैं। इसलिए मच्छर पैदा होने से जितना रोक सकते हैं हमे उतने प्रयास करने चाहिए। क्योंकि इसकी चपेट में हमारे बच्चे भी आ सकते है। घर के आसपास कचरा को जमा नहीं होने दें क्योंकि इसमें पानी जमा होने पर मच्छर हो सकते है। साथ ही गड्ढे में पानी जमा नहीं होने दे। इससे मच्छर पनप नहीं पाएंगे। घर के अंदर भी साफ सफाई पर पूरा ध्यान दें। घर में लगे गमलों और कूलर में पानी जमा न होने दें।
इन पेड़-पौधों को घर के आस पास लगाएं
पेड़ पौधों से साफ हवा घर में प्रवेश करती है। और कई ऐसे पौधे जो मच्छरों को भी दूर रखते हैं। घर में मच्छर भगाने वाले पौधे जैसे तुलसी, यूकेलिप्टस, लेमनग्रास, नीम आदि जरूर लगाएं। आप इन पौधों को अपनी खिड़की के पास रख सकते हैं क्योंकि इनके गुण मच्छरों को आपके घर में प्रवेश करने से रोकेंगे। ऐसे पौधों को घर में जरूर जगह दें। नीम की पत्तियां को घर के आस पास लगाने या फिर घर के अंदर जगह जगह रखने से ही मच्छर भाग जाते है।
कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव

जब आपको लग रहा है कि घर में बहुत ज्यादा मच्छर हो रहे है तो कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करें। जब आप दवाई का छिड़काव कर रहे हैं तो उस समय उनसे बच्चों को दूर रखें। क्योंकि बच्चों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकते है। घर के कोनों कोनों में इनका छिड़काव करें इससे मच्छर मर जाएंगे। आप या तो बाजार से इन कीटनाशक को लें आए या फिर घर में भी इनको बना सकते है। घरेलू उत्पादों की बात ही अलग होती है।
कपूर का इस्तेमाल
यदि आपको या आपके घर में किसी को बाजार के कीटनाशक से एलर्जी है तो आप घर में कपूर जला सकते हैं। यह भी मच्छरों को भगाता है। इसकी सुगंध मच्छरों को बर्दाशत नहीं हो पाती है। घर के सभी दरवाजों और खिड़कियों के आस पास कपूर को जलाना चाहिए जिससे मच्छर अंदर प्रवेश ही नहीं कर सके। कम से कम कपूर को 15 से 20 मिनट तक तो जलाना चाहिए जिससे उसका असर देर तक रहता है। और हो सके तो घर के कोनों में जहां सामान नहीं रखा है वहां भी इसे जला सकते है। कपूर जब जलता है तो उसका धुआं इतना अधिक होता है कि मच्छर भाग जाते है। और इसका असर काफी देर तक घर में रहता है। साथ ही इससे आपको या आपके बच्चे को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
