बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ​इन दिनों दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। हर बार शो में कुछ न कुछ ऐसा होता है कि सभी चौक जाते हैं। कभी कंटेस्टेंट का झगड़ा तो कभी उनका प्यार और इकरार, इस शो को काफी एंटरटेनिंग बना रहे हैं। हालांकि कई बार शो मेकर्स और शो के होस्ट सलमान खान के फैसलों का कंटेस्टेंट खुलकर विरोध भी करते हैं। अब ऐसा ही हुआ है शो की क्यूट कंटेस्टेंट मनीषा रानी को लेकर।

फैंस ने किया जमकर सपोर्ट

दरअसल, हाल ही में​ बिग बॉस में मनीषा रानी को डिमोटिवेशन का सामना करना पड़ा। लेकिन मनीषा के फैंस को यह रास नहीं आया और अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट के समर्थन में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते ‘Stop Demeaning Manisha’ ट्रेंड होने लगा। मनीषा के फैंस का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। शायद यह इसलिए भी है क्योंकि मनीषा ने अपनी राह खुद चुनी और बहुत ही कठिनाइयों से वे आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।

सरकारी स्कूल से सोशल मीडिया क्वीन का सफर

मूलत: बिहार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा ने बचपन से ही अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। जब वह पांचवीं क्लास में पढ़ती थीं, उसी समय उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। मनीषा के पिता को उनकी कस्टडी मिली। पिता से मनीषा को प्यार तो भरपूर मिला, लेकिन वे काफी सख्त थे। डांस का शौक मनीषा को बचपन से ही था। वह रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में हिस्सा लेना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी। मनीषा पर डांस का फितूर सवार था। वो एक प्रोफेशनल डांसर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोलकाता जाने का मन बना लिया, लेकिन पिता की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। पिता ने उन्हें कोलकाता भेजने से साफ इंकार कर दिया।

फिर लिया ये बड़ा फैसला

पिता के प्यार और अपने सपने में से मनीषा को अब कुछ एक चुनना था। उन्होंने चुना अपना सपना और वे घर से भागकर कोलकाता पहुंच गईं। यहां से उन्हें अपनी राह खुद चुननी थी। लेकिन उनके पास न कोई सपोर्ट था, न ही रुपए। आखिरकार उन्हें पार्टीज में वेटर का काम करना पड़ा। धीरे-धीरे उन्हें बैक ग्राउंड डांसर का काम मिलना शुरू हो गया। हालांकि मनीषा को यहीं नहीं रुकना था। लेकिन यहां भी उन्हें जंग लड़नी पड़ी। उनके बॉस ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया, जिससे वह भाग न सकें। एक दिन मौका मिलने पर वह वहां से भाग गईं।

शुरुआत की और सफल हुईं

अब मनीषा के पास बिहार जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। वह वापस घर लौटीं और टिक टॉक वीडियो बनाने शुरू किए। जिसमें उन्हें सफलता मिली। उन्हें कई लाइव शोज मिलने लगे। मनीषा का पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि उन्हें ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ सीरियल में काम करने का मौका मिला। आज 28 साल की मनीषा के इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 1.49 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...