‘‘मेरे मुंह में हमेशा लार बनती रहती है और इसे निगलने से मुझे मिचली आती है। ऐसा क्यों हो रहा है?”
गर्भावस्था में अक्सर मुंह में ज्यादा लार बनती है। मॉर्निंग सिकनेस से ग्रस्त महिलाओं के साथ ऐसा ज्यादा होता है। वैसे पहले कुछ महीनों के बाद यह समस्या अपने-आप ठीक हो जाती है। बार-बार थूकने से परेशान हैं। दांतों को मिंटयुक्त पेस्ट से ब्रश करें। समय-समय पर कुल्ला करती रहें या बिना चीनी की बबलगम चबाएं।
‘‘मेरे मुंह में हमेशा मैटेलिक स्वाद रहता है। यह गर्भावस्था की वजह से है या कुछ खाने की वजह से ऐसा हो रहा है?”
हार्मोनल बदलावों की वजह से गर्भवती महिलाओं के मुंह का स्वाद अजीब सा रहता है। हार्मोन आपके स्वाद पर काफी हद तक नियंत्रण रखते हैं। जब वे बेकाबू हो जाते हैं तो स्वाद ग्रंथियों पर भी इसका असर होता है। जब हार्मोन का स्तर संभलने लगता है (दूसरी तिमाही) तो यह समस्या भी अपने-आप घटने लगती है। तब तक आपको इसका सामना करना ही होगा खट्टे फल, लेमनेड, व कैंडी लें। इससे लार भी कम बनेगी। दांतों के साथ-साथ जीभ भी साफ करें। मुंह में पी एच स्तर को न्यट्रालाइज़ किया जा सके। आप डॉक्टर की राय से विटामिन की खुराक भी बदल सकती हैं।
ये भी पढ़ें –
19 टिप्स अपनाएं, मॉर्निंग सिकनेस को दूर भगाएं
आखिर क्यों होती है मॉर्निंग सिकनेस ?
गर्भावस्था में हार्मोनों की वजह से सूंघने की शक्ति बढ़ती है
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
