‘‘मुझे हर आधे घंटे बाद शौच (मूत्र) के लिए जाना पड़ता है। क्या यह सामान्य है?”
माना यह आपके घर की सबसे बेहतर जगह नहीं है लेकिन अधिकतर गर्भवती महिलाओं को इसे अपनाना पड़ता है। जब जरूरत पड़े तो जाना ही पड़ेगा। दिन हो या रात, आपको उठकर बाथरूम जाना होगा। हालांकि यह इतना आरामदेह नहीं लगता लेकिन यह पूरी तरह सामान्य है। बार-बार मूत्र की इच्छा क्यों होती है? हार्मोनों की वजह से रक्त के साथ-साथ मूत्र के प्रवाह में भी तेजी आती है। दूसरे, गर्भावस्था में किडनी की क्षमता में सुधार होता है, शरीर आसानी से व्यर्थ पदार्थों से छुटकारा पा लेता है (आप दो लोगों के लिए शौच जा रही है) गर्भाशय के बढ़ते आकार से ब्लैडर पर दबाव पड़ता है और आपको बार-बार मूत्र करने जाना पड़ता है। जब दूसरी तिमाही में गर्भाशय पेट के खाली हिस्से की ओर उठ जाता है तो यह दबाव अपने-आप घट जाता है यह तीसरी तिमाही तक नीचे नहीं आता, जब तक शिशु का सिर पेल्विस तक नहीं पहुंचता।
शरीर के भीतरी अंगों की कार्यप्रणाली के हिसाब से महिलाओं के शरीर में इसकी प्रतिक्रिया अलग-अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और कुछ पूरे नौ महीने इसकी वजह से परेशान रहती हैं। आपको बाथरूम करते समय ब्लैडर पूरी तरह खाली करना चाहिए। इस तरह बार-बार बाथरूम जाने की कवायद कुछ तो घटेगी। इस परेशानी से घबरा कर, तरल पदार्थों की मात्रा न घटाएं। आपको व आपके शरीर को तरल पदार्थों की भरपूर मात्रा चाहिए क्योंकि डी हाईड्रेशन की वजह से मूत्राशय का संक्रमण भी हो सकता है। वैसे आपको कैफीन की मात्रा घटाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर रात को बार-बार बाथरूम के लिए उठना पड़े तो सोते समय तरल पदार्थों की अधिक मात्रा न लें। यदि बाथरूम जाने के एकदम बाद भी,फिर से बाथरूम आने को हो तो डॉक्टर की राय लें। हो सकता है कि आपको मूत्राशय का संक्रमण हो।
‘‘मुझे बार-बार शौच (मूत्र) के लिए क्यों नहीं जाना पड़ता?”
अगर आपको बार-बार शौच के लिए नहीं जाना पड़ रहा तो हो सकता है कि आपके लिए यही सामान्य हो। आपको दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना होगा। उलटियां आ रही हों तो पानी की मात्रा और भी बढ़ा दें।अगर पानी व तरल पदार्थों की कम मात्रा लेंगी तो मूत्राशय में संक्रमण के साथ-साथ डी-हाईड्रेशन भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें और विटामिन की खुराक बदलें
19 टिप्स अपनाएं, मॉर्निंग सिकनेस को दूर भगाएं
आखिर क्यों होती है मॉर्निंग सिकनेस ?
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
