फ्लैक्स सीड के रायते के साथ ब्राउन राइस बिरयानी
सर्व-2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-30 मिनट
सामग्री:
- 80 ग्राम ब्राउन चावल
- 50 ग्राम फूलगोभी
- 50 ग्राम गाजर
- 50 ग्राम बीन्स
- 100 ग्राम दही
- 10 ग्राम पुदीना
- 100 ग्राम प्याज
- 30 ग्राम हरी मिर्च
- 10 ग्राम अखरोट
- 5 ग्राम फ्लैक्स सीड
- 150 ग्राम दही
- 100 ग्राम घीया
- 5 ग्राम हल्दी
- 10 ग्राम गर्म मसाला
- 5 ग्राम काली इलायची
- 3 ग्राम लॉन्ग
- 3 ग्राम जावित्री
- 3 ग्राम दालचीनी
- 3 ग्राम नमक
विधि:
स्टेप 1- सबसे पहले चावलों को 30 मिनट के लिए भिगोकर उबाल लें। सभी सब्जियों को लम्बा काटकर ब्लांच कर लें।
स्टेप2- एक पॉट लें और उसमे देसी घी, हरी मिर्च, काली इलायची, लौंग, जावित्री और दालचीनी डालें। अब इसमें प्याज डालकर भूरा होने तक पकाएं।इसमें से थोड़ा सा प्याज गार्निश के लिए निकाल लें।
स्टेप 3-इस मिश्रण में दही डालकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें ब्लांच की गई सब्जियां भी डालें और नमक, हल्दी और गर्म मसाले से सीजन करें। इस पर उबले हुए चावल, पुदीना और सिका हुआ प्याज भी डालें। इसको एक ढक्कन से ढककर गैस बंद कर दें।
स्टेप 4-अब घीया को छीलकर उसके बीज निकाल लें। उसे कसकर गर्म पानी में ब्लांच कर लें। दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें काला नमक, रोस्ट व क्रश किये फ्लैक्स सीड्स और ब्लांच की गई घीया डालें। बिरयानी के पॉट को उठाकर हिलाएं जिससे चावल और सब्जियां मिल सकें।
स्टेप 5- इसका थोड़ा सा हिस्सा निकलकर इसे भुने प्याज और पुदीने से सजाकर दही के साथ सर्व करें।
सी वीड विद मीसो सूप

सर्व-1,तैयारी में समय-5 मिनट,बनने में समय-10 मिनट
सामग्री:
- 20 ग्राम मीसो पेस्ट
- 4 ग्राम सी वीड
- 15 मिलीलीटर कीकोमन सोए
- 20 ग्राम अंकुरित बीन्स
- 15 ग्राम पनीर
- 5 ग्राम सफेद प्याज
- 5 ग्राम वाकामे
- 2 ग्राम नमक
- 5 ग्राम पेपर
विधि:
स्टेप1-एक पैन में स्टॉक या पानी गर्म करके उबाल लें। इसमें मीसो पेस्ट और सोया सॉस भी डाल लें।
स्टेप2-गांठें खत्म होने तक चलाते रहें। इसमें अंकुरित बीन्स, सफेद प्याज और पनीर डालें। सूप को नमक और पेपर से गार्निश करें।
स्टेप3-फिर सूप को किसी बाउल में डालकर वकामे और सी वीड से गार्निश करें। गर्म गर्म सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
