Pregnancy and Working Women Safety
Pregnancy and Working Women Safety

Summary: प्रेगनेंसी में काम करना क्या सुरक्षित है

प्रेगनेंसी में काम करना सुरक्षित है यदि महिला डॉक्टर की सलाह, तनाव नियंत्रण, आराम, सही खानपान और सुरक्षित यात्रा जैसी आवश्यक सावधानियों का पालन करे।

Pregnancy and Working Women Safety: वर्तमान समय में ज्यादातर महिलाएं कामकाजी होती हैं। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान उनका पहला सवाल यही होता है, क्या प्रेगनेंसी के दौरान काम करना सुरक्षित है या नहीं। हालांकि गर्भावस्था के दौरान काम करने के फायदे हैं पर उसके लिए सावधानियां रखना जरूरी है। आप गर्भावस्था के दौरान कितना और कौन से कम कर सकती हैं यह पूरी तरह आपके मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करता है। आईए जानते हैं इस लेख में।

मेंटल हेल्थ: काम करने से आपका दिमाग व्यस्त रहता है। आपके दिमाग में फालतू के विचार नहीं आते हैं। आप अपने ऑफिस साथियों का साथ पाकर खुद को अच्छा महसूस करती हैं।

आत्मविश्वास: गर्भावस्था के दौरान भी काम करना आपको अंदर से मजबूती और आत्मनिर्भर महसूस करवाता है। जिस कारण आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरी हुई महसूस करती हैं।

Pregnancy and Working Women Safety
Benefits of working during pregnancy

सामान्य दिनचर्या: गर्भावस्था के दौरान भी अपने दिनचर्या को फॉलो करना आपको आलस से दूर रखता है।

गर्भावस्था के दौरान अपने काम को नियमित रूप से करना आपको पॉजिटिव रखने के साथ आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेटिस्फेक्शन को भी बढ़ाता है।

डॉक्टर से सलाह: अपने गर्भावस्था के शुरुआती महीने में ही डॉक्टर से सारी जानकारी ले, प्रेगनेंसी रिस्क के बारे में जाने, किसी तरह की मेडिकल कॉम्प्लिकेशन तो नहीं है, इन सब की जानकारी के बाद डॉक्टर के सलाह पर ही अपना काम जारी रखें।

लंबे समय तक एक ही पोजीशन में ना रहे: गर्भावस्था के दौरान काम करते समय ध्यान रखें, आप लंबे समय तक एक स्थिति में ना रहे। हर 30 मिनट पर अपनी स्थिति बदले हल्की स्ट्रेचिंग करें, चहल कदमी करें इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होता है।

काम के दबाव से बचें:ऑफिस या घर पर काम का माहौल अधिक तनावपूर्ण ना बनाएं। जरूरत पड़ने पर अपने सहकर्मियों की मदद ले।

आराम और खानपान का ध्यान रखें: गर्भावस्था के दौरान थकान सुस्ती का होना बहुत ही आम है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आराम और सही खान-पान का पूरा ध्यान रखें। अपने डाइट में फाइबर, प्रोटीन, फल, सब्जियां भरपूर मात्रा में पानी को शामिल करें।

अगर गर्भावस्था के दौरान आपको बार-बार चक्कर आता है या थकावट महसूस होता है। आपके शरीर में अधिक सूजन है या आपका रक्तचाप बढ़ा हुआ रहता है। आपके पेट में दर्द या खिंचाव रहता है। आपको ब्लीडिंग या स्पोर्टिंग हो रही हो। सांस लेने में तकलीफ हो या किसी भी तरह से आपकी हाई रिस्क प्रेगनेंसी हो तो आपको इस दौरान अपने काम से ब्रेक लेने की जरूरत है।

प्रेगनेंसी कंफर्म होते ही अपने HR को इसकी जानकारी दें, ताकि वह आपका वर्कलोड कम कर सके या आपको एक सहायक दे सके।

घर और ऑफिस दोनों जगह काम में मदद ले हर काम का बोझ खुद पर ना लें।

थकान या तनाव महसूस होने पर काम को तुरंत रोके और थोड़ा आराम करें। अपने गर्भावस्था को काम से ज्यादा महत्वपूर्ण माने।

ऑफिस में अपने बॉस और साथियों को अपनी परेशानी जरूर बताएं ताकि वह आपको समय पर मदद दे सके।

अगर संभव हो तो ऑफिस में बात करके अपने लिए वर्क फ्रॉम होम या फ्लैक्सिबल टाइम को कहे। इससे आप अधिक शारीरिक और मानसिक थकान से बच सकते हैं।




निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...