जब आप अपने लिए कोई अच्छा डॉक्टर चुन लें व चिकित्सा कार्य का चुनाव भी कर लें तो आपको इसके बाद एक सही प्रत्याशी की तलाश करनी होगी। इसके निम्नलिखित अच्छे स्रोत हो सकते हैं :-

  • आपकी स्त्री रोग विशेषज्ञ व फैमिली डॉक्टर, वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं।
  • मित्र व सहकर्मी, जो हाल ही में इस प्रक्रिया से गुजरे हों या आप जैसी सोच व स्तर रखते हों।
  • कोई स्थानीय प्रसूति कराने वाली दाई/नर्स।
  • आपके स्थानीय चिकित्सा-समाज से भी डॉक्टरों के नाम-पते मिल सकते हैं।
  • कोई स्थानीय अस्पताल, जहां से आपको बर्थ सेंटर की भी जानकारी मिल सके।
  • यदि कोई उपाय न बचे तो येलो पेज की मदद लें। वहां से आप अच्छे क्लीनिक व अस्पतालों का नाम-पता ले सकती हैं।
  • यदि आपकी स्वास्थ्य बीमा कंपनी डॉक्टरों की सूची देती है तो अपने मित्रों व सहकर्मियों की मदद से, उसमें से बेहतर डॉक्टर छांट लें। यदि ऐसे बात न बने तो डॉक्टरों से निजी रूप से मिलें। आप स्वयं अपने लिए अच्छा डॉक्टर चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें

गर्भावस्था के दौरान ऐसी हो आपकी मेडिकल प्रैक्टिस

बच्चे के जन्म के लिए चुनें सही जगह

जानें गर्भावस्था के संभावित व सकारात्मक लक्षण के बारे में

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती  हैं।