घर, हाई-वे, आँगन; अधिकतर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था की जटिलताओं की बजाए इन स्थानों पर दुर्घटनाओं से ज्यादा हानि होती हैं हालांकि ये दुर्घटनाएँ हमारी ही लापरवाही का नतीजा होती हैं। थोड़ी सी सावधानी व सूझ-बूझ से इन दुर्घटनाओं को टाल सकते हैं। गर्भावस्था में आप निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित रह सकती हैं।
- ध्यान दें कि आप पहले जैसी नहीं रहीं। पेट का घेरा बढ़ने के साथ-साथ गुरुत्वाकर्षण का केन्द्र बिंदु भी बदल गया है। आप कहीं भी आसानी से अपना संतुलन खो सकती हैं। धीरे-धीरे आपको अपने पाँव तक दिखने बंद हो जाएँगे और ये बदलाव दुर्घटनाओं के कारण बनेंगे।
- चाहे आटो में हो या प्लेन में हो, अपनी कुर्सी की पेटी बाँध कर ही बैठें। यदि आप कार की अगली सीट पर एयर बैग के साथ बैठी हैं तो सीट पीछे की ओर रखें। यदि कार चला रही हैं तो स्टीयररिंग व्हील को छाती की ओर झुका लें व उससे कम से कम 100 की दूरी पर बैठें ताकि वह पेट से न टकराए। अपनी गोदी या डैशबोर्ड पर कोई सामान न रखें। यदि हो सके तो कार में पीछे ही बैठें।
- किसी भी ढीली कुर्सी या सीढ़ी पर न चढ़ें। इनसे गिर कर नुकसान हो सकता है।
- ऊंची एड़ी के या फिसलने वाले जूते-चप्पल न पहनें। फिसलन भरे फर्श पर जुराबें या स्टॉकिंग पहन कर न चलें।
- बाथ टब में जाते व बाहर निकलते समय सावधानी रखें। उसमें ऐसी मैट लगी हो, जो आपको फिसलने से बचा सके।
- घरेलू रुकावटों को दूर करें। सीढ़ियों पर आलतू-फालतू सामान न पड़ा हो। सीढ़ियों पर अंधेरा न हो। फर्श पर कोई तारें न हों। सीढ़ियों पर बर्फ न जमी हो।
- रात को टॉयलेट के रास्ते में बत्तियाँ जला कर सोएँ व वहाँ कोई सामान न रखें। आपको रात को कई बार वहाँ का सफर करना होगा इसलिए सावधानी जरूरी है।
- जो भी खेल खेलें, उसके सुरक्षा के नियमों का पूरा पालन करें किसी भी काम की अति न करें। कई बार थकान की वजह से भी दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें –
गर्भावस्था में ज्यादा वजन बढ़ाना मतलब समस्याओं को न्यौता देना Controlling Weight During Pregnancy
गर्भावस्था में धीरे-धीरे वजन बढ़ाना है जरूरी Healthy Weight Gain During Pregnancy
गर्भावस्था में आपको कितना वजन बढ़ाना चाहिए? How Much Weight You Should Gain During Pregnancy
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
