लुक्स
गर्दन की झुर्रियों से सबसे ज्यादा उम्र का पता लगता है, इसलिए कोशिश करें कि आप कॉलर नेक ब्लाउज, अपर नेक टॉप, डैनिम जैगिंग लॉन्ग कुर्ती या टॉप, बूटी प्रिंट ड्रेस, स्ट्रेट कुर्ती विद पैंट आदि पहनें। इसके अलावा इस एज के बाद क्लासिकल ड्रेसेज पहननी चाहिए। प्लेन फैब्रिक पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी चुनें। शाइनिंग ड्रेस न चुनें। शॉटन की जगह इस उम्र में केप, जकॉर्ड और टैक्सचर प्रिंट फैब्रिक पहनें।

मेकअप -हेयर स्टाइल
इस उम्र में मेकअप करते हुए कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे मेकअप से पहले चेहरे को क्लीन कर लें। फिर मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके हाइलाइटर्स से फेस कोट करके हाइलाइट करें। इसके बाद कंसीलर और हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आई मेकअप में न्यूड शेड्स का इस्तेमाल करें। इस उम्र में शिमरी नहीं अच्छा लगता है। शिमरी की जगह आप ग्लौसी आई मेकअप करें। लाइनर्स में ब्लैक, ग्रे और ब्राउन जैसे कलर्स चुनें। लिप कलर्स में लाइम पिंक, लाइम कॉपर, क्रेनबेरी, चेरी और कॉफी आदि कलर्स चुनें। स्ट्रेट, साइन जूड़ा और टाइट हेयर जैसे हेयर स्टाइल इस उम्र में ज्यादा अच्छे लगते हैं
कलर पैलेट
इस एज में ब्राइट कलर्स ज्यादा नहीं चुनने चाहिए। ब्राइट कलर्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके साथ न्यूड कलर्स चुनना चाहिए ताकि बैलेंस हो जाए। पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। पार्टी लुक्स में आप कॉपर, चेरी और ब्राउन, क्रीम, डार्क ब्लैकिश पिंक आदि कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
इस उम्र में एंटी एजिंग क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में सौंदर्य प्रसाधन में एंटी एजिंग की बड़ी रेंज उपलब्ध है, उसी का इस्तेमाल करें। एंटी एजिंग सेरम का दिनभर में 2-3 बार इस्तेमाल करें। स्किन टाइनिंग केलिए इकोकॉलेजन डे और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें। अंडर आई क्रीम भी नियमित रूप से जरूर लगाएं।

(ऑरिफ्लेम की हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट आकृति कोचर और फैशन डिजाइन शालिनी गुप्ता, कायशा स्टूडियो से बातचीत पर आधारित)
ये भी पढ़ें-
