कभी कभी शरीर से कुछ अलग से संकेत मिलते हैं जिन्हें जानना ज़रुरी होता है अगर नींद और आराम के बाद भी शरीर में चुस्ती ना आए तो चैकअप करवाएं। हो सकता है कि आप में खून की कमी हो गई हो या फिर शरीर में किसी तरह का संक्रमण हो। मूत्राशय संक्रमण को गुपचुप फैलते देर नहीं लगती। इसलिए जब भी हो संदेह तो जांच करवाने में कोताही ना बरतें।

गर्भपात के संभावित लक्षण
 
डॉक्टर को जल्दी से कब बुलाएँ :-
  • जब पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ रक्तस्राव हो । प्रारंभिक गर्भावस्था में ये इक्टोपिक गर्भावस्था के लक्षण भी हो सकते हैं। 
  • जब एक दिन से जादा तेज दर्द रहे और रक्त का हलका धब्बा दिखे । 
  • जब भारी रक्तस्राव हो या हल्का रक्तस्राव दो -तीन दिन तक रहे । 
  • यदि गर्भपात , रक्तस्राव या ऐंठन की मेडिकल हिस्ट्री रही हो। 
आपातकालीन सहायता कब लें :-
  • जब बहुत भारी रक्तस्राव हो या असहनीय ही जाए।
  • जब हल्का स्लेटी या गुलाबी स्राव हो तो जान लें कि गर्भपात शुरू को चुका है यदि अपने डॉक्टर के पास न जा सकें तो किसी दूसरे क्लीनिक में तुरंत पहुँचे। वे आपको इस स्राव को जार में रखने को कहेंगे ताकि पता लग सके कि गर्भपात पूरा हुआ या नहीं, कोई खतरा है या नहीं, डी एंड सी करनी होगी या नहीं!