‘‘क्या कार में सीट बेल्ट लगाना ठीक रहेगा?
गर्भवती मां व अजन्मे शिशु के लिए सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाना बहुत जरूरी होता है। वैसे भी कई जगह तो यह कानूनन भी जरूरी है। सुरक्षा व आराम के लिहाज से बेल्ट को पेट के नीचे, जांघों के पास बांधें। कंधे वाली बेल्ट, दोनों वक्षों के मध्य ले जाते हुए बांधें। ऐसा न सोचें कि बेल्ट के दबाव से शिशु को नुकसान हो सकता है वह आपके गर्भाशय में पूरी तरह सुरक्षित है। यदि आप पैसेंजर सीट पर बैठती हैं तो अपनी सीट पीछे की ओर धकेल लें ताकि टाँगें लंबी करके बैठा जा सके। यदि आप गाड़ी चला रही हैं तो ड्राइविंग व्हील को छाती के पास लें आएं, यदि हो सके तो व्हील से 10” की दूरी रखें।
ये भी पढ़ें
नन्हें अजन्में शिशु से कुछ इस तरह से नजदीकियां बढ़ाएं …
कैसे करें प्लेसेंटा के स्थान का पता ?
गर्भावस्था में पेट व पीठ के बल सोना ठीक नहीं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
