अगर आप कॉफी की आदी हैं तो आपको इसको छोड़ना होगा, मतलब आपको धीरे-धीरे अपनी खुराक घटानी होगी, जब तक आप अपनी मंजिल न पा लें। अगर आप नीचे दिए गए सुझाव अपनाएंगी तो ऊर्जा पाने के लिए कॉफी बार-बार नहीं लेनी पड़ेगी।

‘‘मैं दिन भर में कई कप कॉफी पीती थी,क्या अब मुझे कैफीन लेना छोड़ना होगा?”

आपको पूरी तरह से कॉफी छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा संभलना होगा। कई सबूतों से पता चला है कि इन दिनों में प्रतिदिन 200 मि.ग्रा. तक कैफीन की मात्रा लेना सुरक्षित रहता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप दूध के साथ कॉफी लेती हैं या ब्लैक कॉफी? तब आपको अपनी कॉफी को दो कपों तक लाना होगा। अगर थोड़ी हल्की कॉफी पीती हैं तो, अच्छा है लेकिन तेज़ कॉफी की मात्रा तो घटानी ही पड़ेगी। दरअसल आप कॉफी में जो कैफीन लेती हैं, वह कॉफी के अलावा और भी कई तरल पदार्थों में होती है, यह किस हद तक, शिशु तक पहुंचती है, इसके बारे में कह नहीं सकते। 

वैसे ताजा जानकारी तो नहीं है कि गर्भ के शुरूआती दिनों में कैफीन की अधिक मात्रा से गर्भपात हो सकता है। कैफीन के बारे में एक और कहानी भी है। इसमें पिक-मी अप ताकत तो है लेकिन ये कैल्शियम और कई दूसरे पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह घुलने से पहले ही बहा देती है। आपको बार-बार शौचालय (मूत्र) जाना पड़ रहा है। कैफीन के उत्तेजक द्रव्य आपके मूड के उतार-चढ़ाव को बढ़ा सकते हैं। अगर आप इसे दोपहर के बाद लेती हैं तो शायद रात की नींद भी पूरी नहीं ले पाएंगी। ज्यादा कैफीन की मात्रा ली तो आपके व शिशु के लिए आयरन की मात्रा घट सकती है।

सभी डॉक्टर इस बारे में अलग-अलग राय देते हैं इसलिए आप अपने डॉक्टर से इसके सेवन की मात्रा का अंदाजा ले लें तो बेहतर होगा। रोज की कैफीन की मात्रा का अंदाजा,प्रति कप कॉफी की तरह नहीं लगा सकते। कॉफी के अलावा; पेय पदार्थों, कॉफी,आइसक्रीम, चाय, एनर्जी बार व ड्रिंक और चॉकलेट में भी कैफीन होती है। उत्पादों के हिसाब से मात्रा अलग-अलग हो सकती है। आपको यह भी जानना होगा कि घर में बनी ब्रू के मुकाबले कॉफी हाउस की ब्रू में ज्यादा कैफीन होती है। आप कैफीन की आदत से कैसे छुटकारा पा सकती हैं। वह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लिए कैफीन में क्या है। यह आपकी सुबह का खास हिस्सा है, काम के लिए जरूरी है, दोपहर की नींद के बाद चाहिए या दिन में जब भी मन चाहे… सुबह की मात्रा तो लेती रहें लेकिन दोपहर बाद की कॉफी की मात्रा घटानी होगी। आप कॉफी में एसप्रेसो की मात्रा घटाकर दूध की मात्रा बढ़ाएं। आपको कैल्शियम का बोनस भी मिलेगा। 

अगले पेज पर पढ़ें कैफीन काउंटर के बारे में 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अगर आप कॉफी की आदी हैं तो यह भी जानती होंगी कि इसे छोड़ना आसान नहीं होता।किसी भी चीज़ की लत पड़ जाए तो उसे छोड़ने पर कई लक्षण उभर सकते हैं,जैसे-सिरदर्द, बेचैनी, थकान, आलस आदि। आपको धीरे-धीरे अपनी खुराक घटानी होगी। पहले एक कप की मात्रा घटाएं। जब कुछ दिन में उसकी आदत पड़ जाए तो हर एक कप को आधे रूप में बदल दें व तब तक मात्रा घटाती रहें, जब तक आप अपनी मंजिल न पा लें। अगर आप नीचे दिए गए सुझाव अपनाएंगी तो ऊर्जा पाने के लिए कॉफी बार-बार नहीं लेनी पड़ेगी।

  • अपनी ब्लड शुगर और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रखें। ताजे व स्वस्थ भोजन के सेवन से भी आपको कैफीन लेने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
  • हर रोज कुछ व्यायाम करें। इससे ऊर्जा का स्तर व एंड्रोफिन का स्राव बढ़ेगा। व्यायाम के साथ मिली ताजी हवा तो कमाल कर देगी।
  • सही समय पर पूरी नींद लें। रात को पूरी नींद लेंगी तो सुबह अपने-आप ताजी होंगी। शायद आपको कॉफी लेने की जरूरत ही न पड़े।

ये भी पढ़ें –

एमनियोसेंटेसिस टेस्ट से भ्रूण की असमानता का पता चलता है

अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें

क्वैड स्क्रीनिंग से जानें गर्भावस्था की जटिलताओं को

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।