‘‘डॉक्टर कैसे पता करेंगे कि मेरे पेट में जुड़वां बच्चे हैं या नहीं?”

क्या आपको लग रहा है कि पेट में जुड़वां हैं। इसे पता लगाने के भी कई तरीके हो सकते हैं।

समय से पहले बड़ा गर्भाशय :- जुड़वाँ बच्चों का पता लगाने के लिए पेट नहीं, गर्भाशय के आकार पर ध्यान दिया जाता है। यदि ड्यू डेट की तुलना में गर्भाशय ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है तो आपको मल्टीपल प्रेगनेंसी हो सकती है।सिर्फ बड़े पेट से ही अंदाजा नहीं हो सकता।

गर्भावस्था में बढ़े हुए लक्षण :- जुड़वाँ बच्चों के मामले में गर्भावस्था के लक्षण ज्यादा बिगड़े हुए रूप में (मॉर्निंग सिकनेस व अपच आदि) सामने आ सकते हैं लेकिन यह सब कई बार एक भ्रूण वाली गर्भावस्था में भी हो सकता है।

झुकाव :- कई कारक तय करते हैं कि मां एक या दो बच्चों को जन्म देगी। 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं व आईवीएफ में ऐसा हो सकता है। कई बार जेनेटिक प्रभाववश भी ऐसा होता है।

डॉक्टर दोनों के दिल की धड़कन अलग-अलग सुनने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन यह कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं है। अल्ट्रासाउंड से ही जुड़वाँ बच्चों का सही तरीके से पता चल सकता है। आमतौर पर यह तरीका कारगर होता है। (यदि एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के पीछे छिपा न हो) इसी तरीके से मल्टीपल प्रेगनेंसी का पता चल सकता है।

ये भी पढ़ें –

बेबी बम्प जल्दी नज़र आने लगे तो घबराएं नहीँ

गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित रूप से वजन कम करें

क्या पहली तिमाही के दौरान वजन कम होना सामान्य है? 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।