प्रेग्नेंट होने के सोशल प्रेशर को इस तरह करें हैंडल: Pregnancy Social Pressure
Pregnancy Social Pressure

Pregnancy Social Pressure: भारत में जब भी किसी घर में शादी होती है तो उस घर के सदस्य जल्द से जल्द किलकारियां गूंजने का इंतजार करते हैं। यही कारण है कि शादी के कुछ समय के बाद ही कपल्स से लोग बच्चे के बारे में पूछने लगते हैं। यहां तक कि उन पर जल्द से जल्द बच्चे पैदा करने का सामाजिक दबाव भी बनाया जाता है। उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें भी की जाती है। ऐसे में कई बार कपल्स इस तरह की बातों से बचने के चक्कर में अपनी फैमिली आगे बढ़ाना ही ठीक समझते हैं।

लेकिन किसी के दबाव में आकर अपनी फैमिली को आगे बढ़ाना ठीक नहीं होता है। सबसे बेहतर होता है कि आप इस तरह के सोशल प्रेशर को समझदारीपूर्वक हैंडल करें। जब आप इस तरह के सोशल प्रेशर को हैंडल करना सीख जाते हैं तो इससे आप अपनी लाइफ को अधिक हैप्पी बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शादी के बाद प्रेग्नेंट होने के सोशल प्रेशर को हैंडल करने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

अपने पार्टनर से करें कम्युनिकेट

Pregnancy Social Pressure

इससे पहले ही लोग आप पर प्रेग्नेंट होने या फिर फैमिली को आगे बढ़ाने का प्रेशर बनाने लगें। बेहतर होगा कि आप दोनों पार्टनर आपस में मिलकर चर्चा करें और यह तय करें कि आप कब अपनी फैमिली को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जब आप दोनों पहले ही अपनी फैमिली लाइफ को लेकर क्लीयर होंगे तो ऐसे में आप मिलकर सोशल प्रेशर को आसानी से हैंडल कर पाएंगे। ऐसे में जब कोई आपसे इस बारे में बात करेगा तो आपको यह पता होगा कि आपका पार्टनर आपके साथ है और इससे आपका स्ट्रेस कम हो जाएगा।

रखें जवाब तैयार

pregnancy

अक्सर जब घर-परिवार या रिश्तेदार फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछते हैं तो ऐसे में कपल्स अक्सर हंसकर उस बात को टाल देते हैं। जिससे रिश्तेदार बार-बार यही सवाल पूछते हैं। इसलिए, अगर आप बार-बार पूछे जाने वाले इस सवाल से निजात पाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना जवाब पहले ही तैयार रखें। मसलन, आप उन्हें बता सकते हैं कि अभी आप दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं या फिर फाइनेंशियली स्टेबल होना चाहते हैं। जब आप उन्हें इस तरह से कोई सॉलिड रीजन देते हैं तो ऐसे में वे आप पर बार-बार प्रेशर नहीं डालते हैं। इससे आपको बार-बार होने वाले स्ट्रेस से भी मुक्ति मिलती है।

मेडिटेशन की लें मदद

pregnancy

आमतौर पर, जब कपल्स से एक ही सवाल बार-बार किया जाता है, तो इससे वे बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी कपल्स का स्ट्रेस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए, ऐसे स्ट्रेस को दूर करने का आसान तरीका होता है कि मेडिटेशन की मदद ली जाए। जब आप नियमित रूप से ध्यान करते हैं, तो इससे आप खुद को भीतर से बहुत अधिक रिलैक्स्ड फील करते हैं। इतना ही नहीं, सोसाइटी का प्रेशर भी आपको, आपके काम को या फिर आपके रिश्ते को प्रभावित नहीं कर पाता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...