Summary:फुट स्क्रब: सर्दियों में पैरों की खूबसूरती का आसान घरेलू राज
सर्दियों में पैरों का रूखा, फटा और बेजान होना आम समस्या है, लेकिन थोड़ी सी केयर से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।
Homemade Foot Scrub:हम सभी लोग अक्सर अपने चेहरे पर ध्यान देते हैं। लेकिन पैर हमारी पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा है। सामने वाले की नजर चेहरे के बाद नजर पैरों पर ही जाती है। साफ-सुथरे और चमकते हुए पैर आपकी ब्यूटी से ज्यादा अपने सलीके की कहानी को बताते नजर आते हैं। सर्दियों में इन पैरों को ज्यादा केयर की जरुरत होती है। इसकी वजह है कि मौसम की वजह से पैरों का फटना और रुखे-सूखे हो जाना। अगर आप पैरों की जरा सा भी केयर करेंगे तो यह खूबसूरत नजर आएंगे। जानते हैं घर में कौन से फुट स्क्रब लगाकर आप पैरों को बना सकती हैं खूबसूरत।
टैनिंग होंगी दूर
अगर पैरों में बहुत ज्यादा टैनिंग हो गई है। फुटवियर्स के निशान अलग से दिख रहे हैं तो यह पैक आपकी इन समस्याओं को दूर करने के लिए काफी है। बस एक कटोरी में एक चम्मच नमक, एक छोटा शैंपू का पाउच, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक चुटकी हल्दी और आधा नींबू का रस मिक्स कर लें। पैरों को अच्छे से साफ करने के बाद इस स्क्रब को मसाज करते हुए लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी में अपने पैरों को डिप करें। आप देखेंगे कि आपकी पैरों की ना केवल गंदगी निकल गई हैं बल्कि पैरों की त्वचा भी चमकती हुई नजर आएगी।
डलनेस होगी दूर

चेहरे की त्वचा के साथ कई बार पैरों की त्वचा में भी रुखापन नजर आता है। सर्दियों में खासतौर से पैर कुछ सूखे सूखे और बेजान नजर आते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप एक आसान फुट स्क्रब बना सकती हैं। एक कटोरी लें। इसमें एक चम्मच नमक और थोड़ा सा तेल मिलाकर एक मिक्स तैयार कर लें। नहाने जाने से पहले इस स्क्रब सै पैरों की त्वचा पर मसाज करें। आपको यह स्क्रबिंग सिर्फ पांच मिनिट करनी है। एक सप्ताह के अंदर ही आपकी स्किन खिल उठेगी।
फटी एड़ियों के लिए

बहुत महिलाओं को सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या होती है। इसे दूर करने के लिए आप शहद, ओट्स का पाउडर, चीनी और बादाम के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद इससे स्क्रबिंग करें। इससे पैरों की त्वचा नर्म होगी। फटी एड़ियों से आपको राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद पैरों को साफ करके मोजे पहनें।
कुछ जरुरी बातें
याद रखिए हमारे पैरों को भी ही देखभाल की जरुरत है। इसीलिए पैरों को नियमित तौर से साफ करिए। इसके अलावा हर हफ्ते पैरों को गर्म पानी में भिगोकर उन्हें साफ करने का एक नियम बनाइए। इससे डैड स्किन और गंदगी निकलती है। रात को सोने से पहले हमेशा पैरों को धोकर और उन्हें मॉयश्चराइज करके सोइए। अपने पैर के नाखून भी समय समय पर काटते रहें। बाहर से आकर हमेशा अपने पैरों को धोएं और अच्छे से सुखाएं। अंगुलियों के बीच में भी सफाई करें।
जब आप अपने पैरों पर ध्यान देंगी तो आपके चमकते हुए पैर खुद आपकी मेहनत और केयर की गवाही देंगे। खूबसूरत पैरों से आपकी पर्सनैलिटी भी अच्छी होगी। हर कोई आपके सलीके को सराहेगा।
