सुबह या शाम, एक्सरसाइज़ करने के होते हैं अलग-अलग फायदे, जानिए और आजमाइए: Morning and Evening Exercise
Morning and Evening Exercise

सुबह या शाम, एक्सरसाइज कब करती हैं आप?

एक्सरसाइज कभी भी की जाए लेकिन की जरूर जाए, यह तो सब जानते हैं। लेकिन यह सुबह की जा रही है या शाम को, इसका भी असर बॉडी पर पड़ता है। सुबह न उठ पाने वाले लोग शाम को भी शरीर शेप में लेन की कोशिश कर सकते हैं, उन्हें इसके कई फायदे मिलेंगे।

Morning and Evening Exercise: ‘सुबह जल्दी उठ नहीं पाते इसलिए तो एक्सरसाइज़ नहीं कर पाते हैं’, एक्सरसाइज़ न कर पाने वालों के पास यह बेहद कॉमन सा कारण होता है। जबकि एक्सपर्ट मानते हैं कि एक्सरसाइज़ कभी भी की जा सकती है। किसी भी पहर में आप एक्सरसाइज़ कर सकते हैं, नुकसान कोई नहीं होगा। लेकिन फायदे अलग-अलग जरूर होंगे। जी हां, सुबह और शाम एक्सरसाइज़ करने के फायदे अलग-अलग होते हैं। इन फायदों के हिसाब ही आप एक्सरसाइज़ कर सकते हैं, आप अपने फायदे चुनिए और फिर समय भी-

जब सुबह करें एक्सरसाइज़

Morning and Evening Exercise
Morning Exercise

ज्यादातर लोग सुबह ही एक्सरसाइज़ करते हैं और इसको ही सही मानते हैं। लेकिन उन्हें खासतौर पर सुबह की जाने वाली एक्सरसाइज़ के फायदे नहीं पता होते हैं, चलिए जानते हैं-

बेहतर मूड

Good Mood
Good Mood

सुबह अगर एक्सरसाइज़ की जाएगी तो जान लीजिए कि सबसे पहला असर जो आप पर होगा, वो है मूड बेहतर होना। चाहे आप वाक करें, या फिर योगा या फिर कोई और एक्सरसाइज़, आपका मूड सुबह के समय यह सबकर के बेहतर हो ही जाता है।

शरीर को मिले मजबूती

शरीर को मिले मजबूती
सुबह या शाम, एक्सरसाइज़ करने के होते हैं अलग-अलग फायदे, जानिए और आजमाइए: Morning and Evening Exercise 8

एक्सरसाइज़ करके शरीर मजबूत होता है, यह तो सबलोग जानते हैं लेकिन खासतौर पर सुबह ये असर कुछ ज्यादा ही होता है। दरअसल सुबह के समय हार्मोन पीक पर होते हैं। फिर जब सुबह के समय एक्सरसाइज़ करते हैं तो यह सारे हार्मोन अच्छे से मैनेज हो जाते हैं।

बढ़ेगा फोकस

सुबह के समय की गईं एक्सरसाइज़ दिनभर के लिए आपका काम में फोकस बढ़ा देती हैं। इस तरह से दिनभर के आलस से भी पीछा छूट जाता है।

शाम को एक्सरसाइज़ करने के फायदे

Exercising In The Evening
सुबह या शाम, एक्सरसाइज़ करने के होते हैं अलग-अलग फायदे, जानिए और आजमाइए: Morning and Evening Exercise 9

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे भी कई होते हैं जो सुबह के समय की गई एक्सरसाइज़ से बिलकुल जुड़ा होते हैं। चलिए इनको जानते हैं-

खुश रहिए

Happiness
सुबह या शाम, एक्सरसाइज़ करने के होते हैं अलग-अलग फायदे, जानिए और आजमाइए: Morning and Evening Exercise 10

शाम के समय की गई एक्सरसाइज़ बॉडी में तुरंत ही डोपामाइन बढ़ा देती है। मतलब आपकी बॉडी में ख़ुशी का हार्मोन बढ़ता है और आप बेहतर महसूस करती हैं।

बॉडी में स्टिफनेस नहीं

शरीर को मिले मजबूती
Body Stiffness

अगर आप शाम को एक्सेरसाइज़ करती हैं तो एक फायदा यह भी होगा कि बॉडी में स्टिफनेस नहीं होगी। फिर एक्सरसाइज़ करना आसान हो जाता है।

अच्छी नींद

नींद ना आने की समस्या हर दूसरे शख्स को होती है। ऐसे लोगों को शाम को एक्सरसाइज़ ही करनी चाहिए। दरअसल शाम को एक्सरसाइज़ करने से नींद अच्छी आती है। इससे सोने से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होने लगती हैं। इस दौरान स्ट्रेचिंग कर ली जाए तो और भी अच्छा रहता है।