गर्भावस्था में जरूर खाएं मूंग दाल, मिलेंगे कई फायदे: Moong Dal in Pregnancy
Moong Dal in Pregnancy

गर्भावस्था में मूंग दाल खाने के फायदे

मूंग दाल पौष्टिकता से भरपूर होती है, इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Moong Dal in Pregnancy: हमारे यहां दालों की कई तरह की किसमें उगाई जाती हैं, जैसे मसूर, अरहर, उड़द, चना आदि। इस लिस्ट में एक मशहूर नाम मूंग का भी है, जिसे आपने कई बार खाया होगा। कई लोग मूंग दाल को मूंग बीन्स के नाम से भी जानते हैं। ये दाल भारतीय व्यंजनों का प्रमुख हिस्सा रही है। यह दाल पौष्टिकता से भरपूर होती है, इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें प्रोटीन, आयरन और जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। गर्भवती महिलाएं मूंग दाल की खिचड़ी और सूप तक खा सकती है। इससे उन्हें एनर्जी भी मिलेगी और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मूंगदाल खाने के फायदे

Moong Dal in Pregnancy
Green Gram


प्रोटीन से भरपूर

अगर आप गर्भवती महिला है, तो आपके लिए गर्भावस्था के दौरान प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलना जरूरी है और मूंग की दाल को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। प्रोटीन बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन के सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर में नए सेल्स और टीशूज़ का निर्माण होता है।

आयरन से भरपूर

मूंग की दाल में आयरन भरपूर मात्रा में होती हैं। आयरन रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी यानी शरीर में खून की कमी हो सकती है। इसके प्रभाव से महिलाएं थकान, कमजोरी और बाकी स्वास्थ्य समस्याएं महसूस करती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन मूंग का दाल खाना चाहिए।

लो फैट

ये एक ऐसी दाल है, जिसमें फैट कम होता है और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। जिस वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसका प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। ताकि वो कब्ज की समस्या से कोसो दूर रहें।

विटामिन और मिनरल्स

Moong Dal in Pregnancy
Green Gram

मूंग की दाल में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स होते है। जिसमें पोटेशियम, फोलेट और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। फोलेट बच्चे के नर्वस सिस्टम की डेवलपमेंट के लिए जरूरी है। जबकि पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं किसी भी तरह से मूंग की दाल का सेवन कर सकती हैं।

मूंग की दाल कैसे खाएं?


अंकुरित मूंग दाल

Sprouts
Sprouts

गर्भवती महिलाओं के लिए अंकुरित मूंग दाल पौष्टिक आहार है। आप प्रतीदिन अपने नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल को सैंडविच, सलाद आदि में मिलाकर खा सकती हैं। ताकि आपको भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिंस मिले।

मूंग दाल सूप

गर्भवती महिलाएं सुबह के समय मूंग दाल का सूप पी सकती हैं। इसे आप बेहद आसान तरीके से बना सकती हैं। दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें गाजर, टमाटर और पालक आदि जैसे सब्जियां भी मिला सकती हैं। ताकि आपको न्यूट्रीशन भी मिले और आपके खाने का स्वाद बढ़ जाएं।

मूंग दाल की खिचड़ी

Khichadi

मूंग दाल की खिचड़ी आपके पाचन प्रक्रिया को आसान कर सकती हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होती हैं। गर्भवती महिलाओं को वैसे भी कब्ज की समस्या होती है, ऐसे में आप प्रतिदिन मूंग दाल की खिचड़ी कई तरह की सब्जियां मिलाकर बनाकर खा सकती हैं।


मूंग दाल सलाद

Salad
Salad

नाश्ते में गर्भवती महिलाओं के लिए मूंग दाल का सलाद एक अच्छा विकल्प है। एक्सट्रा न्यूट्रीशन के लिए आप इस सलाद में टमाटर, खीरा और गाजर जैसी सब्जियों को शामिल कर सकती हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वह अपने खाने में प्रतिदिन किसी ना किसी तरह से मूंग दाल को जरूर शामिल करें। क्योंकि, ये उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।



स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...