दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जैसी फिटनेस पाने के लिए फॉलो करें ये डाइट और वर्कआउट प्लान: Sonakshi Sinha Fitness
Sonakshi Sinha Fitness

Sonakshi Sinha Fitness: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फैट टू फिट तक की जर्नी तय की है। आज सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिटनेस के लिए काफी पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। उनके स्टाइल की बात करें, तो उनका कोई जवाब ही नहीं है। एक्टिंग के मामले में भी एक्ट्रेस बहुत ही दमदार है। सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग का जलवा आपने उनकी कई हिट मूवीज में जरूर देखा होगा।

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की फिटनेस आज किसी को भी कायल कर सकती है। उनकी फिटनेस का कोई जवाब ही नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस के साथ अपने वर्कआउट वीडियों और फोटोज शेयर करती रहती हैं। ये किसी से छुपा नहीं हैं उन्होंने अपने वेट को लेकर बॉडी शेमिंग तक सही है। सोनाक्षी ने खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत की है।

हाल ही में अपने इंटरव्यूज में सोनाक्षी ने इस बात का खुलासा किया कि वो इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन कभी उन्हें दबंग ऑफर हुई। इसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए खुद को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। इस रोल के लिए उन्होंने ना केवल अपना वेट लॉस किया, बल्कि अपनी फिटनेस को मेंटेन भी किया। आइए आज हम आपको बताएंगे दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का फिटनेस सीक्रेट।

हेल्दी डाइट ली

सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, उन्हें खाने -पीने का बहुत ही शौक है। पहले वो केवल अपनी पसंद की चीजें खाया करती थीं। कैलोरिज या फैट के बारे में सोचे बिना। वेट लॉस जर्नी को शुरु करते हुए उनके लिए अपनी पसंद की चीजों को छोड़ना सबसे मुश्किल था। इसके बाद फिट होने के लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट लेनी शुरू की। एक्ट्रेस ने हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स लेने शुरू किए। अपने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वो चीनी से दूर रहती हैं।

वर्कआउट प्लान

एक्ट्रेस कभी भी वर्कआउट रूटीन को मिस नहीं करती। सोनाक्षी अपने फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी के वर्कआउट का अहम हिस्सा कार्डियो और ब्रिस्क वॉकिंग है। इसके साथ ही सोनाक्षी के वर्कआउट का एक हिस्सा डांस भी है।

लंच में क्या खाती हैं

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंच में दाल, थोड़ी ग्रेवी की सब्जी, मछली और चिकन लेना पसंद करती हैं। अगर उनके डिनर की बात की जाए, तो वो बहुत ही बेसिक डिनर लेना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वो 5 दिन स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं, लेकिन इसके अलावा वीकेंड्स पर वो चीट डे भी मना लेती हैं।

लिक्विड पर करती हैं फोकस

डाइट के साथ-साथ एक्ट्रेस लिक्विड लेने पर भी फोकस करती हैं। फिट रहने के लिए हाइड्रेट रहना भी बहुत ही जरूरी है। एक्ट्रेस दिनभर लिक्विड लेती हैं। वो पानी का भी भरपूर मात्रा में सेवन करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस हैवी मील लेने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में खाना पसंद करती हैं। सोनाक्षी खुद को फिट रहने के लिए योग भी करती हैं।