अलसी का पराठा खाने से सेहत को होंगे ये जबरदस्त फायदे: Flaxseeds Paratha Benefits
Flaxseeds Paratha Benefits

अलसी का पराठा क्यों खाना चाहिए

अलसी का पराठा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। आइए जानते हैं इस पराठे को ब्रेकफास्ट में खाने से होने वाले जबरदस्त फायदे क्या हैं?

Flaxseeds Paratha Benefits: अलसी काफी ज्यादा हेल्दी बीज होती है। इस बीज का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां कम होती हैं। हम में से शायद कई लोग अलसी का सेवन औषधीय रूप में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अलसी का सेवन आप ब्रेकफास्ट में पराठे के रूप में भी कर सकते हैं। अगर आप रोस्टेड अलसी खाकर बोर हो गए हैं, तो अलसी से तैयार पराठे का सेवन करें। अलसी में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, विटामिन बी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

आप ब्रेकफास्ट में अलसी से तैयार पराठा खाते हैं, तो इससे पाचन संबंधी कई विकार को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह कई अन्य बीमारियों से भी आपको दूर रख सकता है। आइए जानते हैं अलसी का पराठा खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं?

Flaxseeds Paratha Benefits
Flaxseed Paratha

कब्ज से दिलाता है छुटकारा

अलसी में फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो कब्ज जैसी गंभीर बीमारी से आपको छुटकारा दिला सकता है। अगर आप नियमित रूप से ब्रेकफास्ट में अलसी का पराठा खाते हैं, तो इससे मल त्याग के दौरान होने वाली समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह सीने में जलन और एसिडिटी से भी छुटकारा दिला सकता है।

Flaxseeds Paratha Benefits
Constipation

डायबिटीज रोगियों के लिए है हेल्दी

ब्लड शुगर से जूझ रहे मरीजों के लिए भी अलसी का पराठा हेल्दी हो सकता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से अलसी से तैयार पराठा खाते हैं, तो इससे शुगर में होने वाली परेशानी कम की जा सकती है। दअसल, अलसी में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है।

Diabetes
Diabetes

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप अलसी से तैयार पराठा खा सकते हैं। अलसी में फाइबर के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर कर सकते हैं।

Cholesterol
Cholesterol

वजन को घटाने में प्रभावी

शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए आप अलसी से तैयार पराठे का सेवन कर सकते हैं। अलसी में फाइबर होता है, तो आपके बार-बार खाने की इच्छा को कंट्रोल कर सकता है। इससे वजन को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलती है। साथ ही यह बेली फैट को भी कम कर सकता है।

Weight Loss
Weight Loss

पाचन में करता है सुधार

पाचन संबंधी परेशानी जैसे- ब्लोटिंग, अपच, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियों से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए अलसी का पराठा काफी हेल्दी होता है। अगर आपको पहले से पाचन से जड़ी परेशानी है, तो आप ब्रेकफास्ट में इसे शामिल कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र में होने वाली परेशानियों में सुधार किया जा सकता है।

Digestion
Digestion

इम्यूनिटी करे बूस्ट

अलसी का पराठा खाने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। अलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही यह बैक्टीरियल और संक्रमण परेशानियों से आपको दूर रख सकता है।

Immunity
Immunity

अलसी का पराठा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। वहीं, अगर आपको अलसी से एलर्जी की शिकायत है, तो इसका सेवन करने से बचें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...