Mislabeled Sports Supplements
Mislabeled Sports Supplements

खेल प्रदर्शन को बढ़ाने या वजन घटाने में मदद करने का दावा करने वाले डाइटरी सप्लीमेंट्स के एक नए विश्लेषण में पाया गया कि अधिकांश में लेबल पर उसमें इस्तेमाल किए गए इंग्रीडिएंट्स की सही जानकारी ही नहीं दी गई है। वहीं ये भी देखा गया कि कुछ सप्लीमेंट्स में तो एफडीए द्वारा प्रतिबंधित चीजों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सप्लीमेंट ने किया दावा

JAMA Network Open में सोमवार को प्रकाशित इस नए अध्ययन में, विश्लेषण किए गए 12% उत्पादों में FDA की ओर से प्रतिबंधित पदार्थ शामिल मिले। विश्लेषण किए गए 89% सप्लीमेंट्स में उत्पाद सामग्री की सटीक सूची नहीं थी। इस रिसर्च के अंदर 57 अलग-अलग sports enhancement supplements की जांच की गई, जिसमें मेटाबॉलिक बेनेफिट्स का दावा किया गया था।

लेबल पर मिली गलत जानकारी

57 अलग-अलग सप्लीमेंट्स में निम्नलिखित पौधों से प्राप्त इंग्रीडिएंट्स में से कम से कम एक शामिल था: राउवोल्फिया वोमिटोरिया, मिथाइललिबेरिन, हेलोस्टैचिन, ऑक्टोपामाइन, या टर्केस्टेरोन। सभी सप्लीमेंट 2021 और 2022 के दौरान ऑनलाइन खरीदे गए थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि 57 उत्पादों में से 23 में लेबल पर सूचीबद्ध किसी इंग्रीडिएंट का पता लगाने योग्य मात्रा नहीं थी।

प्रतिबंधित चीजों का इस्तेमाल

सात उत्पादों में एफडीए की ओर से निषिद्ध इंग्रीडिएंट्स में से कम से कम एक जरूर शामिल था। जैसे-ऑक्टोड्रिन, ऑक्सिलोफ्रिन, डिटेरेनॉल, और 1,4-डाइमिथाइलमाइलमाइन।

एक्सपर्ट की सलाह

लूरी ने लिखा, यह अध्ययन बताता है कि ये उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा पैदा कर सकते हैं।

यह भी देखे-पहले दिन ही ‘ओपेनहाइमर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, करोड़ों की हुई कमाई: Oppenheimer Collection Day 1

रिसर्च में रही ये कमी

अध्ययन लेखकों ने नोट किया कि उनका शोध सीमित था क्योंकि उनके नमूने का आकार छोटा था और इसमें विश्लेषण किए गए प्रत्येक ब्रांड का केवल एक नमूना शामिल था।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...