World Malaria Day
Flu Home Remedies

Overview:

आयुर्वेदिक घरेलू उपाय अपनाकर आप बुखार से राहत पा सकते हैं। इसी के साथ ये घरेलू नुस्खे आपकी कमजोरी भी दूर करते हैं। खास बात ये है कि इन्हें आप आसानी से घर में यूज कर सकते हैं।

Flu Home Remedies: सर्दियों का मौसम बीत चुका है और प्रचंड गर्मियों का मौसम लौट आया है। मौसम के इसी बदलाव के साथ घर-घर में ​बुखार फैलने लगता है। परिवार का एक भी सदस्य अगर बुखार की चपेट में आता है तो बाकी सदस्य भी इसके शिकार होने लगते हैं। कई बार दवाइयां खाने से भी कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपाय अपनाकर आप बुखार से राहत पा सकते हैं। इसी के साथ ये घरेलू नुस्खे आपकी कमजोरी भी दूर करते हैं। खास बात ये है कि इन्हें आप आसानी से घर में यूज कर सकते हैं।

बदलते मौसम में हो गए हैं फ्लू का शिकार तो ये होम रेमेडीज उतरेंगी बुखार: Flu Home Remedies
You can get relief from fever by adopting Ayurvedic home remedies.

त्रिफला को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना गया है। त्रिफला में तीन फल आंवला, बहेड़ा और हरड़ होते हैं। ये बहुत ही पौष्टिक चूर्ण होती है और आसानी से मिल जाती है। त्रिफला का चूर्ण लेने से बुखार कम होता है। आप एक गिलास पानी में एक टीस्पून त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं, इससे आपको कुछ ही घंटों में राहत मिलती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।  

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। वैसे तो नीम की पत्तियों का काढ़ा भी बहुत असरदार होता है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसका सेवन कम करना चाहिए। बेहतर है कि आप नीम के पानी से नहाएं। नीम के पत्तों को पानी में उबालें और उसे ठंडा कर लें। इस पानी से नहाने से भी बुखार कम होता है। इससे आपके कई इंफेक्शन दूर होते हैं।

गिलोय आपकी सेहत के लिए ‘अमृत’ है। इससे आपका बुखार ही कम नहीं होता, बल्कि ये गले की खराश और खांसी भी ठीक करता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आप गिलोय का रस और चूर्ण दोनों का ही सेवन कर सकते हैं। आप पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।  

तुलसी को उसके गुणों के कारण आयुर्वेद और धार्मिक कार्यों में भी बहुत ही अहम स्थान मिला हुआ है। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। बुखार कम करने के लिए आप  तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को चबाकर भी खा सकते हैं।  

गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। ये आपको अंदर से ठंडक देती हैं, जिससे बुखार कम होता है। ये बुखार की जकड़न से राहत दिलाती हैं। साथ ही आप में फ्रेशनेस लाती है। इसके लिए आप गर्म पानी में पुदीने की 6 से 7 पत्तियां डालकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इस पानी का सेवन करें।  

गर्मी के मौसम में चंदन पेस्ट का उपयोग करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। यह काफी ठंडा होता है जिसके कारण यह शरीर के तापमान को जल्दी ही कम करता है और आपको राहत मिलती है। आप चंदन पाउडर को पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसे अपने माथे पर लगाएं। इसकी खुशबू से आपका मूड भी अच्छा होगा।