20+ बठिंडा के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Bathinda

20+ बठिंडा के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Famous Places in bathinda in Hindi :  बठिंडा पंजाब का काफी खूबसूरत शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख स्थल के बारे में-

Bathinda Mein Ghumne ki Best Jagah: बठिंडा का नाम ‘भाटी राजपूतों के राजाओं’ के नाम पर रखा गया है, जो छठी शताब्दी में पंजाब पर शासन करने वाले कबीले थे। यह पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह अपने मजबूत इतिहास और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। दुनिया भर से बड़ी संख्या में हर साल यहां पर्यटक आते हैं। अगर आप भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके कुछ खूबसूरत जगहों पर विजिट कर सकते हैं। आइए जानते हैं बठिंडा में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

जगह शहर से दूरीकिलोमीटर
रोज गार्डन (Rose Garden)2 किलोमीटर
चेतक पार्क (Chetak Park)5 किलोमीटर
दमदमा साहिब गुरुद्वारा (Damdama Sahib)28 किलोमीटर
मैसर खाना मंदिर (Maiser Khana Mandir)30.9 किलोमीटर
किला मुबारक (Qila Mubarak)1 किलोमीटर
लाखी जंगल बठिंडा (Lakhi Jungle)15.6 किलोमीटर
जूलॉजिकल पार्क (Zoological Park)8.6 किलोमीटर
थर्मल प्लांट लेक (Thermal Plant Lake)3.2 किलोमीटर
बीर तालाब जू (Bir Talab Zoo)8.6 किलोमीटर
बहिया फोर्ट (Bahia Fort) .5 किलोमीटर
धोबी बाजार (Dhobi Bazaar)45 किलोमीटर
पीर हाजी रतन की मजार (Dargah Hazrath Haji Ratan)1.8 किलोमीटर
मित्तल सिटी मॉल (Mittal City Mall)2.6 किलोमीटर
भगवती मंदिर (Bhagwati Mandir)1.7 किलोमीटर
चिल-ओ-थ्रिल वॉटर पार्क भूचो (Chill-O-Thrill Water Park Bhucho)11 किलोमीटर
पुंजॉय (Punjoy)2.5 किलोमीटर
तेजवीर बरार फार्म (Tejveer Brar Farm)33.3 किलोमीटर
गांधी मार्केट (gandhi market bhatinda)1.2 किलोमीटर
रिलांयस मॉल (Reliance Mall)38.2 किलोमीटर
पनफन (Punfun)25.6 किलोमीटर
20+ बठिंडा के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bathinda Mein Ghumne ki Best Jagah
Rose Garden

बठिंडा में स्थित रोज गार्डन लगभग 40,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह विशाल क्षेत्र थर्मल पावर प्लांट के नजदीक है।  इस गार्डन में आपको कई तरह की गुलाब की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। अगर आप गुलाब के फूलों के शौकीन हैं, तो बठिंडा के इस गार्डन को देखना बिल्कुल भी न भूलें। 

गार्डन के अंदर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस गार्डन में आप सुबह 5.30 बजे से रात के 10.15 तक घूम सकते हैं।

Chetak Park
Chetak Park

चेतक पार्क बठिंडा सेना छावनी में स्थित है। यह एक सार्वजनिक पार्क हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के जंगली फूलों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ-साथ इस पार्क में आपको वोटिंग और बर्ड्स को देखने की सुविधा भी मिलती है। 

चेतक पार्क में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 20 रुपये और बच्चों को 10 रुपये शुल्क के रूप में देना होता है। आप यहां सुबह 8.30 से शाम के 7.30 बजे तक जा सकते हैं।

पंजाब के बठिंडा में स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है। तख्त, जिसे अस्थायी प्राधिकरण की सीटें भी कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है, जो सिख धर्म में अपनी आस्था रखता है। 

Damdama Sahib
Damdama Sahib

इस गुरुद्वारा में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है। आप यहां 24 घंटे में किसी भी वक्त जा सकते हैं।

लोककथाओं के अनुसार, मैसर खाना मंदिर वह स्थान है, जहां माता ज्वाला की ज्योति एक ऐसे भक्त के लिए प्रकट हुई थी जो ज्वाला जी के मंदिर तक पहुंचने में असमर्थ था। यहां प्रतिवर्ष दो मेले आयोजित होते हैं, जिनमें लाखों की संख्या में भक्त अपना उत्साह दिखाने आते हैं।

Maiser Khana Mandir
Maiser Khana Mandir

 

इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी भी तरह के शुल्क को देने की जरूरत नहीं होती है। मंदिर में आप 24 घंटे में किसी भी समय प्रवेश कर सकते हैं।

किला मुबारक ऐतिहासिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्व रखता है। यह पंजाब के बठिंडा शहर में स्थित है। किले का निर्माण 90 और 110 ईस्वी के बीच में हुई है। यह भारत का सबसे पुराना जीवित किला है। वास्तुकला का यह राजसी सैंपल आसपास के रेगिस्तानी क्षेत्र के साथ पूरी तरह से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शायद यही कारण है कि किला मुबारक आज भी पंजाब में एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण बना हुआ है।

qila mubarak
qila mubarak

किला मुबारक में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

लाखी लंगर बठिंडा से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित एक जंगल है, जिसके अंदर के एक प्राचीन गुरुद्वारा है जहां श्री गुरु नानक देव ने श्री जपुली साहिब के एक लाख पवित्र उपदेश दिए थे। 10वें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने भी अपनी यात्रा से इस पवित्र स्थान को चिह्नित किया है।

Lakhi Jungle
Lakhi Jungle

इस जंगल में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

बच्चों के साथ अगर आप बठिंडा घूम रहे हैं, तो जूलॉजिकल पार्क जाना बिल्कुल भी न भूलें। बच्चों के लिए यह स्थल काफी अच्छा माना जाता है। यहां आप अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं, यह एक परफेक्ट पिकनिक प्लेस है। यह शहर से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित है, जो दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बाद आराम करने के लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है। 

Zoological Park
Zoological Park

इस पार्क में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 5 रुपये शुल्क के रूप में देना होता है। आप यहां 10 बजे से शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।

बठिंडा के प्रसिद्ध थर्मल प्लांट द्वारा लोगों के लिए पिकनिक मनाने और वोटिंग के लिए एक सार्वजनिक झील खोली है। यहां आप विभिन्न प्रकार की वोटिंग जैसे- मोटरबोट और सेल्फ-ड्राइविंग पैडल वोटिंग का चुनाव कर सकते हैं। इन वोटिंग से आप झील में ट्रैवल कर सकते हैं। साथ ही नरम लहरों पर स्वीमिंग भी सकते हैं। थर्मल प्लांट लेक आपके एक दिन के ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह हो सकती है। 

Thermal Plant Lake
Thermal Plant Lake

इस लेक के पास जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप 24 घंटे में कभी भी यहां जा सकते हैं।

यह लगभग 161 एकड़ में फैला एक चिड़ियाघर है, जो पंजाब के वन वन्यजीव संरक्षण विभाग द्वारा पक्षियों और जानवरों का एक संरक्षण एरिया है। बीर तालाब चिड़ियाघर में आपके आराम करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए बगीचे भी हैं। इसमें काले हिरण, पक्षियों और दुर्लभ हिरणों को देखने का मौका मिल सकता है। 

Bir Talab Zoo
Bir Talab Zoo

बीर तालाब जू में जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति 5 रुपये शुल्क के रूप में देना होता है। आप यहां 10 बजे से शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।

बहिया किला सन् 1930 में बनाया गया किला है, जो अब एक फॉर्थ स्टार होटल है। एक समय में यह पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के सशस्त्र बलों का आधिकारिक निवास था।

bahia fort
bahia fort

यह फोर्ट एक होटल में बदल चुका है। ऐसे में प्रवेश के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा, लेकिन आप अगर यहां की कोई सुविधा लेते हैं तो इसके अलग-अलग शुल्क हैं। यह 24 घंटे खुला रहता है।

बठिंडा जाकर अगर आप किसी तरह के शॉपिंग मार्केट की तलाश कर रहे हैं, तो धोबी बाजार आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह एक ऐसी जगह जहां आपको बजट फ्रेंडली चीजें बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी। यहां के रेट काफी किफायती हैं, आप यहां तरह-तरह के कपड़े, सजावटी सामान, आभूषण, गिफ्ट आइटम इत्यादि खरीद सकते हैं।

Dhobi Bazaar
Dhobi Bazaar

यह एक मार्केट है, यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक जा सकते हैं।

बठिंडा शहर के पीर बाबा हाजी रतन की मजार पंजाब के बहु-सामाजिक पहलुओं को बयां करता है। यह खूबसूरत जगह हर धर्म के लोगों को अपनी ओर आकर्षित तरता है। ऐसा माना जाता है कि बठिंडा के पीर बाबा अपने अनुयायियों की कई तरह की समस्याओं का ध्यान रखते हैं। यह कब्र अनाज शोकेस और सिविल अस्पताल के बीच स्थित है और एक शांत का अनुभव देती है।

Dargah Hazrath Haji Ratan
Dargah Hazrath Haji Ratan

यह एक मजार है, यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां 24 घंटे में कभी भी जा सकते हैं।

मित्तल मॉल बठिंडा में स्थित एक प्रसिद्ध मॉल है। यहां आप लगभग हर चीज की खरीददारी कर सकते हैं। यह मॉल शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जो थर्मल प्लांट के बिल्कुल करीब है। बठिंडा में फन टाइम के लिए आप यहां विजिट कर सकते हैं।

mittal city mall
mittal city mall

यह एक मॉल है, इसके अंदर प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9 बजे से रात के 11 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

भगवती मंदिर बठिंडा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर बठिंडा-मैसर खाना रोड पर स्थित है। इसके पास एक पवित्र तालाब है। ऐसी मान्यता है कि इस तालाब में स्नान करने वाला हर व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता है। 

bhagwati mandir bathinda
bhagwati mandir bathinda

भगवती मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय दर्शन के लिए प्रवेश कर सकते हैं।

बठिंडा से सिर्फ 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह वॉटर पार्क आपके बच्चों के लिए परफेक्ट जगह हो सकती है। गर्मियों में पानी के साथ खेलने के लिए आप इस वॉटर पार्क अपनी फैमिली के साथ जा सकते हैं। यह आपको लगभग सभी तरह की वॉटर एक्विटी करने का मौका मिलेगा।

chill-o-thrill water park bhucho
chill-o-thrill water park bhucho

आप यहां जाकर अलग-अलग तरह के पैकेज अलग-अलग शुल्क पर ले सकते हैं। यहां आप सुबह 10 बजे से शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।

पुंजॉय बठिडा का सबसे बड़ा वॉटर पार्क है। यह आपके बच्चों के लिए काफी रोमांचक भरा हो सकता है। इस वॉटर पार्क में आप वीआर गेम्स, एआर गेम्स, आर्केड गेम्स, ट्रैम्पोलिन पार्क,  सॉफ्टप्ले, बॉलिंग इत्यादि खेलों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ-साथ यहां गली, जर्नी टू मून, फ्लाइंग सिनेमा,  वॉल क्लाइमिंग, बम्पर कारें इत्यादि एक्टिविटी का आनंद लिया जा सकता है।

Punjoy
Punjoy

पुंजॉय वॉटर पार्क जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 1299 रुपये शुल्क देना पड़ता है। इस शुल्क के अंदर आपको खाने-पीने की सुविधा भी मिलती है। आप यहां सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक इंजॉय कर सकते हैं।

बठिंडा में आपको कई तरह के फार्म देख सकते हैं, जिसमें तेजवीर बरार का फार्म हाउस भी है। यहां आपको कई तरह के पालतू जानवर मुख्य रूप से गाय-भैंसों की तरह-तरह की नस्ल देखने का मौका मिलता है।

Tejveer Brar Farm
Tejveer Brar Farm

यहां जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक यहां जा सकते हैं। 

बठिंडा के गांधी मार्केट में आपको लगभग हर तरह के कपड़े और लोकल चीजें खरीदने का मौका मिल जाएगा। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं और शॉपिंग करने का शौक रखते हैं, तो इस मार्केट में जरूर जाएं। यह बठिंडा का प्रसिद्ध लोकल मार्केट है।

यहां जाने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आपको आपकी खरीददारी के हिसाब से पैसे देने होते हैं। आप यहां सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक जा सकते हैं।

बठिंडा में रियालंस का प्रसिद्ध मॉल है, जहां सब्जी से लेकर तरह-तरह के कपड़े और लगभग सभी तरह के प्रोडक्ट मिल जाएंगे। अगर आप मॉल में खरीददारी करना पसंद करते हैं, तो यहां जा सकते हैं। 

reliance mall
reliance mall

यहां प्रवेश के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है। आप यहां सुबह 10 बजे से शाम के 9 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

पनफन एक इनडोर गेमिंग ज़ोन है जिसमें वीआर गेम्स, एआर गेम्स, आर्केड गेम्स, ट्रैम्पोलिन पार्क और सॉफ्टप्ले, बॉलिंग एली, जर्नी टू मून, फ्लाइंग सिनेमा इत्यादि खेल का आनंद लेने का मौका मिलता है। 

Punfun
Punfun

आप यहां के गेम्स का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको प्रत्येक व्यक्ति 1200 से 2000 रुपये शुल्क के रूप में देना होता है। आप यहां सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक जा सकते हैं।

बठिंडा पंजाब का काफी खूबसूरत शहर है, इस शहर में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का महीना माना जाता है। इस अवधि में मौसम का तापमान सामान्य रहता है, ऐसे में आप यहां आराम से घूम सकते हैं।

हवाई द्वारा  : फ्लाइट से अगर आप बठिंडा जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां जाने के लिए सीधी फ्लाइट सुविधा उपलब्ध नहीं है। आपको बठिंडा के निकटतम शहर चंढ़ीगड़ के लिए हवाई टिकट लेना होगा। इसके बाद आप यहां से कैब या फिर बस की मदद से बठिंडा पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा  : बठिंडा ट्रेन से काफी आसानी से पहुंचा जा सकता है, क्योंकि यहां बठिंडा रेलवे जंक्शन है। इस जंक्शन से लगभग सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन उपलब्ध है। ऐसे में आपको इस शहर में ट्रेन से आना सबसे आसान होगा। 

सड़क द्वारा : सड़क मार्ग से बठिंडा जाना चाहते हैं, तो कैब या फिर बस की मदद से आप यहां पहुंच सकते हैं। यहां देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों से सड़क जुड़ी हुई है। 

होटल बाहिया फोर्ट बठिंडा

पता : द मॉल, बठिंडा, पंजाब

होटल बजाज

पता : रेलवे स्टेशन के पास, द मॉल जनता नगर, बठिंडा

ग्रोवर इंटरनेशनल होटल बठिंडा

पता : रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास, बठिंडा, पंजाब

FAQ | क्या आप जानते हैं

बठिंडा घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

बठिंडा घूमने के लिए आपको लगभग 15 से 20 हजार रुपये की जरूरत होती है। हालांकि, आप कैसा मार्ग और किस तरह के होटल की बुकिंग कर रहे हैं, इसपर भी आपका बजट निर्भर करता है।

बठिंडा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

बठिंडा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय होता है।

मुझे बठिंडा में कहां रहना चाहिए?

बठिंडा में आप किसी अच्छे से गेस्ट हाउस या होटल में रुक सकते हैं।

रात के समय बठिंडा में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

रात के समय आप वॉटर पार्क, मॉल, दमदमा साहिब गुरुद्वारा, मैसर खाना मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

हम रात में बठिंडा में क्या कर सकते हैं?

रात में आप शॉपिंग, मंदिर के दर्शन और वॉटर पार्क जाकर यहां इंजॉय कर सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...