Tea
Different Types of Tea

Tea: नींबू की चाय कई तरह के फायदों से परिपूर्ण होती है। विटामिन ‘सी’ से भरपूर ये चाय आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होती है। साथ ही अगर आप मोटापे का शिकार हो चुके हैं, तो ऐसी अवस्था में नींबू से तैयार की गई चाय वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। नींबू में कैलोरी नहीं पाई जाती हैं, जिसके चलते आप इसका सेवन कर सकते हैं और इससे आपके शरीर में मौजूद विषैले तत्व भी बाहर आ जाते हैं।

जी हां शरीर में मौजूद टॉक्सिन को निकालने में नींबू विशेष रूप से सहायक माना जाता है। कई बार शरीर में मौजूद विषैले तत्व ही शरीर में संक्रमण और तमाम बीमारियों का कारण साबित होते हैं। आइए जानते हैं नींबू की चाय बनाने की विधि।

नींबू की चाय

Tea
Lemon Tea

सामग्री

  • 1 कटा हुआ नींबू
  • 1 छोटा चम्मच चाय की पत्ती
  • स्वादानुसार शक्कर
  • एक कप पानी
  • इस चाय को तैयार करने की विधि
  • सबसे पहले एक कप पानी को पतीले में डालकर गर्म कर लें।
  • जब पानी उबलने लगे तो नीचे उतारकर चाय की पत्ती उसमें डाल दें और तुरंत ढ़क दें।
  • अब अपने स्वाद के हिसाब से आप उसमें शक्कर और नींबू का रस मिला दें।
  • अब आपकी चाय पूरी तरह से तैयार है।

नींबू की चाय के लाभ

अगर आप चाय पीने के शौकीन है, तो नींबू से बेहतरीन चाय आपको नहीं मिल पाएगी। जी हां आप इस चाय को दिन में दो से तीन बार भी पी सकते हैं।

अगर आप इसे भोजन करने से एक घंटा पहले पीते हैं, तो इससे आपकी भूख बढ़ जाती है।

इसके अलावा अगर आप इस चाय को भोजन करने के एक घंटे बाद पीते हैं, तो इससे आसानी से भोजन पच जाता है।

इस चाय की खासियत ये है कि आप इसे किसी भी मौसम में पी सकते हैं और ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगी।

नींबू से तैयार चाय स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्फूर्तिदायक भी होती है।

तुलसी की चाय

अधिकतर घरों के आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ नजर आता है। इस पवित्र पौधे का इस्तेमाल पूजा के लिए खासतौर से किया जाता है। तुलसी के पौधे को लेकर कई प्रकार की पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। मगर धार्मिक कार्यों के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी तुलसी का पौधा किसी वरदान से कम नहीं हैं।  

Tea
Masala Chai

तुलसी की चाय बनाने की विधि

  • चाय के शौकीन लोगों के लिए तुलसी की चाय बेहद फायदेमंद है।
  • तुलसी की 65 पत्तियों और काली मिर्च के आठ दानों को तकरीबन दो गिलास पानी में उबाल लें।
  • पानी उबलने के बाद इसे छान लें।
  • इस प्रकार की चाय का सेवन करने से बुखार के साथ-साथ जुकाम में भी लाभ मिलता है।

तुलसी की चाय पीने के फायदे

  तुलसी की चाय कई तरह के गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से गले की खराश, खांसी और जुकाम से राहत मिल सकती है। इसके अलावा अगर आपको भारीपन महसूस हो रहा है, तब भी आप इसका सेवन कर सकती है।

यह भी पढ़ें | उपाय जो कब्ज दूर भगाए

अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं और आपका व्यवहार नकारात्मक हो रहा है, तो आपको खुद को शांत रखने के लिए तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए। दरअसल, तुलसी की पत्तियों से तैयार की गई चाय शरीर में स्ट्रेस हार्मोन यानी कि कॉर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करती है।

अगर आप एक नियम के तहत तुलसी की चाय का सेवन करते हैं, तो यकीनन आपके शरीर में बढ़ा हुआ शुगर का लेवल खुद ब खुद काबू में आ जाएगा।

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके दांतों में पीलापन साफ तौर से नजर आने लगता है। ऐसे में आप तुलसी की चाय का सेवन करके दांतों को नई चमक दे सकते हैं। साथ ही दांतों व मुंह के कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करती हैं।

इसके अलावा अगर आप सांस की बदबू से परेशान हैं, तो इसके लिए भी आप तुलसी की चाय पी सकती हैं। साथ ही तुलसी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इसे दर्द निवारक बनाता है। अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो आप तुलसी की चाय का सेवन कर सकती हैं। 

अदरक की चाय

Tea
Ginger Chai

चाहे सर्दी हो या गर्मी अदरक का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है। अदरक का जायका और इसमें निहित गुण न सिर्फ स्वाद में इजाफा करते हैं, बल्कि हमें कई प्रकार की परेशानियों से भी बचाते हैं।

अदरक की चाय बनाने की विधि

  • तीन माशा अदरक
  • एक तोला गुड़
  • दो गिलास पानी
  • एक चम्मच चाय की पत्ती
  • एक कप दूध
  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो गिलास पानी ले।
  • अब पानी को गर्म होने के लिए रख दें और उसमें चाय पत्ती मिला दें।
  • उबलते पानी में अदरक और गुड़ को डाल दें और पानी को उबलने दें।
  • जब पानी एक गिलास शेष रह जाए, तो उसे छानकर हल्का गर्म ही पी लें।
  • यह चाय बेहद गर्म होती हैं। रोज़ाना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप चाहें तो गुड़ के स्थान पर शक्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

खास फायदे

  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार
  • दर्द में राहत दिलाने में कारगर
  • माहवारी के दौरान होने वाली परेशानी में राहत
  • मितली और दस्त पर काबू पाने के लिए
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में
  • सांस संबंधी बीमारियों में असरदार
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए
  • सर्दी के मौसम में अदरक की चाय को खासतौर से पसंद किया जाता है।
  • जुकाम और खांसी को दूर करने में ये बेहद लाभदायक साबित होती है।

Leave a comment