Homemade Oil
Homemade Oil for Hair

Homemade Oil: आप सोच रही होंगी कि हमें होममेड ऑयल की क्या जरूरत है? तो बता दें कि मजबूत और चमकदार बालों की चाह हर किसी की होती है। लेकिन लगातार बालों का झड़ना, पतले होना और टूटना हर किसी की बालों की समस्याओं में से एक है। बालों को टूटने से रोकने के लिए, हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे से महंगे सैलून में पैसे भी खूब खर्च करते हैं लेकिन फायदा फिर भी नहीं मिलता।  

हमारे बालों को पोषण की जरूरत होती है। जब पोषण हमारे बालों को ठीक से नहीं मिल पाता तो, वो कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बालों को पर्सनल केयर की जरूरत होती है। ये केयर आपको Home made ऑयल के अलावा कोई और दे ही नहीं सकता। इससे ना सिर्फ बाल टूटने की समस्या का समाधान होता है बल्कि, डेंडरफ और सफेद बालों से भी छुटकारा मिलता है।

होममेड एलोवेरा हेयर ऑयल

aloe vera
Aloevera

एलोवेरा बालों के लिए और स्किन दोनों के लिए गजब का फायदा देता है। इसमें कई तरह के फायदेमंद अमीनो एसिड होते हैं। साथ ही सभी तरह के विटामिन भी इसमें शामिल होते हैं, जो बालों को हाईड्रेट रखते हैं। इसे नारियल के तेल में पका लें, और नियमित रूप से बालों में लगाएं। इससे फायदे भी अनगिनत होते हैं।

  • कमजोर बाल मजबूत होते हैं। 
  • नये बाल तेजी से उगते हैं।
  • रूसी की समस्या भी दूर होती है।
  • स्कैल्प में पोषण भरता है।
  • बाल टूटने कम हो जाते हैं।

होममेड गुड़हल का तेल

Hibiscus
Hibiscus

हर्बल में गुड़हल का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इसमें विटामिन्स होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। इससे झड़ते हुए बाल थमने लगते हैं। साथ ही जो बाल तेजी से सफ़ेद हो रहे हैं, तो उससे भी छुटकारा मिलता है। बालों को बाउंसी बनाने के लिए गुड़हल का तेल जरुर लगाएं। इसके भी कई फायदे हैं।

  • गुड़हल का तेल बालों को चमकदार बनाता है।
  • सफेद बालों से निजात मिलता है।
  • बालों का गिरना कम होता है।
  • बाल सॉफ्ट हो जाते हैं।
  • बालों में चमक बढ़ती है।

होम मेड आंवले का तेल

gooseberry
Amla

बालों के लिए आंवला किसी प्राकृतिक के वरदान से कम नहीं है। बालों के लिए इसे बेस्ट टॉनिक कहें तो गलत नहीं होगा। बाल काले, चमकदार और घने बनते हैं। आंवले का तेल बालों के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आंवले को आप किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर पका सकते हैं और उससे कम से कम हफ्ते में तीन दिन अपने सर पर मसाज कर सकते हैं।

  • बालों के लिए आंवले का तेल आदर्श तेल है।
  • बाल मोटे होते हैं।
  • कमजोर बाल मजबूत होते हैं।
  • बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर होती है।
  • बालों से खुजली की समस्या भी खत्म हो जाती है।

होममेड प्याज का तेल

Onion
Onion oil

आजकल बाजारों में ज्यादातर प्याज के तेल मिलने लगे हैं। लेकिन घर पर बनाया गया प्याज का तेल प्योर भी होता है और फायदेमंद भी। बालों के झड़ने से लेकर सर के इन्फेक्शन का इलाज ये बखूबी करता है। इसमें कई जरूरी विटामिन्स और खनिज तत्व होते हैं। ये वाकई बालों के लिए बेस्ट विकल्प है। इसका चुनाव करना आपके लिए भी कम फादेमंद नहीं होगा। 

  • बाल घने होते हैं।
  • बाल जल्दी बढ़ते हैं। 
  • जड़ें मजबूत होती है। 
  • दो मुहें बालों से छुटकारा मिलता है।
  • रूखे बाल मुलायम हो जाते हैं।

होम मेड अदरक का तेल

Ginger
Ginger

अगर आपको रुसी, गंजेपन और खुजली की समस्या है तो अदरक का तेल काफी फायदा देगा। ये एक अच्छा क्लींजर और कंडीशनर की तरह काम करता है। आपको इसका इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। अदरक के तेल से आपको जड़ों में अच्छे से मसाज करनी चाहिए। ताकि तेल सिर के रोम छिद्रों तक अच्छे से पहुंच जाए और अपना जादू दिखा सके। 

  • बाल पतले नहीं होते।
  • बाल हेल्दी बनते हैं।
  • बालों में नेचुरल चमक बढ़ती है।
  • बालों से अच्छी खुशबू आती है।

बालों की समस्या से आज हर कोई परेशान है। कोई अपने पतले बालों को लेकर परेशान है, तो कोई बालों के टूटने से। बालों से जुड़ी लोगों की समस्या तो कई हैं, लेकिन उसका समाधान सिर्फ एक ही है और वो है होम मेड ऑयल्स। जी हां यहां हमने आपको कुछ ऐसे ही तेलों के बारे में बताया है, जिनके इस्तेमाल के बाद आपके बाल एक बार फिर से जी उठेंगे।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment