paachan
Digestive System

कई लोग अधिक खाना खाते हैं पर वह खाया हुआ खाना उनके शरीर में नहीं लगता। इसका कारण है उनके पाचनतंत्र का ठीक न होना। अगर आप पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इन आसान व घरेलू उपायों को अपनाएं-

1. अधिकतर लोग बहुत कम पानी पीते हैं। हमें एक दिन में लगभग 2 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपका पाचन तन्त्र ठीक नहीं है तो आप इसे अधिक पानी भी पी सकते हैं। यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है।

2. पाचनतंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हैं। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखें। सही समय पर अपना भोजन लें अगर आपका डेली रूटीन ठीक होगा तो आपका शरीर भी उसी अनुसार चलता रहेगा, जिससे पाचन तन्त्र भी दुरुस्त हो जाएगा।

3. देर रात तक जगे रहने से पाचन तन्त्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए रात को भोजन करने के बाद सो जाएं अगर देर रात तक जगे रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र का खराब होना तय है।

4. तनाव आज लोगो का बहुत बड़ा दुश्मन बन गया है। तनाव आदमी को अन्दर ही अन्दर दीमक की तरह खोखला कर देता है। अधिक तनाव लेने से पाचन तन्त्र खराब हो जाता है। इसलिए तनाव को अपनी लाइफ से दूर करें।

5. स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फूड खाने लगते हैं, जिसको यह ज्यादा पसंद होता है वह खराब पाचन तन्त्र का शिकार बन जाता है। महीने में कभी-कभी तो फास्ट फूड चल सकता है लेकिन अगर आप रोजाना फास्ट फूड लेते हो तो इसका नेगेटिव इफेक्ट आपको दिखने लग जायेगा।

6. ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका काम शारीरिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारीरिक काम कर सकते हैं। अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते हैं या दौड़ लगा सकते हैं।

7. सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है। अगर हम कभी 1 घंटे पहले कभी एक घंटे बाद खाना खाएं तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा, जो हमारे पाचन तन्त्र को गड़बड़ा देता है।

8. अगर आपको लगातार काम करना होता है तो हर दो घंटे में कुछ मिनट निकाल कर थोड़ा टहल ले। बैठे रहने से हमारा भोजन पच नहीं पाता फलस्वरूप हमारे पाचन तन्त्र के लिए इसे हैंडल कर पाना मुश्किल हो जाता है।

9. अगर हम ऑयली खाना ज्यादा खा लेते हैं तो इससे हमें उल्टी, अपच और खट्टी डकारें हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि इन चीजो को बहुत ही कम मात्रा में खायें।

10. व्यायाम करना हमारी बॉडी के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोजाना व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

ये भी पढ़ें-

सिर्फ ‘सूर्य नमस्कार’ करके भी आप रह सकते हैं फिट

योग के दौरान खानपान में कभी ना करें ये गलतियां

योग से तन और मन का सौंदर्य निखारेें

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।