अंगूर
खट्टे फल पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है और साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है जो इम्यीनिटी के लिए महत्वपूर्ण है। अंगूर में कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसमें बुखार को कम करने के साथ शरीर में वाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है।
अनार
यह एंटीऑक्सिडेंट युक्त फल आपके स्वास्थ्य के लिए इसके कई लाभ हैं। आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, अनार थकान को कम करने में मदद करता है जो आमतौर पर डेंगू से पीड़ित लोगों में होता है। इसके अलावा, इस फल में आयरन मौजूद है, जो ब्लड प्लैटलेट्स कांउट को नॉर्मल बनाए रखता है।
कद्दू
कद्दू ब्लड प्लेटलेट कांउट में सुधार करने में सहायक है। इसमें विटामिन ए मौजूद होने के कारण प्लेटलेट के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। यह सेल्स में उत्पादित प्रोटीन को नियंत्रित करता है, जो प्लेटलेट के स्तर को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसे बनाने के लिए कद्दू के आधे गिलास जूस में एक से दो चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार पिने से ब्लड में प्लेटलेस्ट की संख्या बढ़ती है।
पालक
पालक और ब्रोकोली पत्ते वाली हरी सब्जियां कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। सब्जी विटामिन K, पोटेशियम और आयरन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह कैरोटीन B और ल्यूटिन ज़ेक्सैन्थिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स में भी भरपूर है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
गिलोय
गिलोय का जूस ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के दौरान नियमित रूप से इसे पिने से ब्लड प्लेट्स बढ़ते हैं और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।
ये भी पढ़े-
Weight Loss:टिप्स एंड ट्रिक्स के जरिए करें वजन कम
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
