Dengue Fever Diet: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। डेंगू फीवर एडीज मच्छरों द्वारा फैलाए गए वायरल इंफेक्शन के परिणामस्वरूप होता है। डेंगू के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर समस्या तक हो सकते हैं। इसका सही उपचार न किए जाने पर ये जानलेवा भी हो सकता है। डेंगू से जल्द रिकवरी पाने में डाइट अहम भूमिका निभा सकती है। इस दौरान हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेना आवश्यक होता है। ध्यान रखें कि डाइट में विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व शामिल किए जाएं। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखना भी उतना ही आवश्यक है जितना की मेडिसन लेना। कुछ ऐसे सुपरफूड हैं जो डेंगू में जल्द रिवकरी करने के काम आते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
माल्टा

डेंगू में विटामिन-सी युक्त खट्टे फलों को खाने की सलाह दी जाती है। विटामिन-सी से भरपूर संतरे के अलावा माल्टा का सेवन इस दौरान फायदेमंद हो सकता है। माल्टा में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जो मरीज को डिहाइड्रेशन और थकान से लड़ने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
नारियल पानी
डेंगू में नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। नारियल पानी में जरूरी मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। अधिकतर मामलों में डेंगू के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और नारियल पानी में पर्याप्त मात्रा में लवण होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।
यह भी देखें-अगर जीन में बसा है मोटापा, तो मुश्किल हो सकता है वजन कम करना: Genetics of Obesity
पपीता
पपीता पाचन तंत्र को मजबूत करके पेट संबंधित विकार को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके नियमित सेवन से सूजन की समस्या से भी निजात मिल सकती है। सिर्फ पपीता ही नहीं पपीते की पत्तियां भी डेंगू से रिकवरी में सहायक होती हैं। 30 मिलीलीटर कच्चे पपीते का रस पीने से प्लेटलेट काउंट को बढ़ाया जा सकता है।
ओटमील
डेंगू से रिकवरी में कार्बोहाइड्रेट की भी अहम भूमिका होती है। पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही पेट अधिक देर तक भरा हुआ महसूस होता है। कार्बोहाइड्रेट के लिए आप गेंहू की जगह ओटमील का चुनाव कर सकते हैं।
हर्ब्स

भारतीय हर्ब्स में औषधिय गुण होते हैं जो कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद होते हैं। हर्ब्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल, एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की सूजन, दर्द और थकान को दूर करने में मदद कर सकते हैं। डेंगू में हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची और लहसुन का उपयोग किया जा सकता है। हर्ब्स का सेवन करने से इम्यूम सिस्टम में भी सुधार किया जा सकता है। हर्ब्स का प्रयोग भोजन, चाय और काढ़े में किया जा सकता है।
ड्रेगन फ्रूट
ड्रेगन फ्रूट एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। ये विटामिन सी का भी बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। डेंगू बुखार से शरीर कमजोर और निढाल हो जाता है ऐसे में ड्रेगन फ्रूट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से मरीज की सेलुलर प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बुखार के बाद होने वाले हड्डियों के दर्द में राहत दिला सकता है।
